फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lakhimpur Kheri News ›   Sharda heading towards Goom village population

गूम गांव की आबादी की ओर बढ़ी शारदा

Sun, 20 Aug 2017 11:02 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो महेवागंज खीरी।
अमर उजाला ब्यूरो महेवागंज खीरी। Updated Sun, 20 Aug 2017 11:02 PM IST
विज्ञापन
Sharda heading towards Goom village population
कटान - फोटो : अमर उजाला
बाढ़-कटान से नहीं उबर पा रहे ग्रामीण 
विज्ञापन

पीड़ितों को बांटी राहत सामग्री 

 फूलबेहड़ थाना क्षेत्र में पानी कम होते ही शारदा नदी ने कटान शुरू कर दिया है। खेत के खेत को निगलती हुई गूम गांव की आबादी की ओर बढ़ रही है। आबादी कुछ मीटर ही दूर है। इससे ग्रामीणों में अफरातफरी का माहौल है। शनिवार को सिंचाई विभाग बंबू कैरेट के जरिए कटान को रोकने का प्रयास कर रहा है। उधर, प्रशासन ने बेड़हासुतिया के कटान पीड़ितों को राहत सामग्री बांटी जो ऊंट के मुंह में जीरा साबित हुई। काफी संख्या में बाढ़ पीड़ित खाली हाथ बैरंग लौट गए। 
 
ऊंट के मुह में जीरा रही राहत सामग्री 
प्रशासन ने बेड़हासुतिया गांव के कटान पीड़ितों को शनिवार को आटा, चावल, आलू आदि राशन वितरित किया। त्रिपाल, माचिस और केरोसिन जैसी जरूरत की चीजें पीड़ितों को नहीं दी गई। जिनकी जरूरत भी पीड़ितों ने महसूस की। कटान पीड़ित खुले आसमान में जीवन गुजार रहे हैं। 
विज्ञापन

 
सोमवार तक बाढ़ बढ़ने की उम्मीद 
पहाड़ों पर भारी बारिश की वजह से नदियां उफान पर हैं। शनिवार को बनबसा डैम से करीब डेढ़ लाख क्यूसेक पानी रिलीज किया गया है, जो सोमवार शाम जिले में दस्तक देगा। इससे बाढ़ बढ़ने की उम्मीद है। प्रशासन इंतिजाम पूरे होने के दावे कर रहा है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

 
बनबसा डैम से करीब डेढ़ लाख क्यूसेक पानी छोड़ा गया है। जिससे सोमवार शाम तक यहां पहुंचने की उम्मीद है। पीड़ितों की मदद का प्रयास जारी है। 
डॉ. लाल कृष्ण नायब तहसीलदार सदर 
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed