{"_id":"611c11348ebc3e43124d6f4e","slug":"sharda-bridge-will-remain-closed-on-20th-will-go-to-lakhimpur-via-nighasan-lakhimpur-news-bly4565926155","type":"story","status":"publish","title_hn":"शारदा पुल 20 को रहेगा बंद, निघासन होकर जाएंगे लखीमपुर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
शारदा पुल 20 को रहेगा बंद, निघासन होकर जाएंगे लखीमपुर
विज्ञापन
पलियाकलां। शारदा पुल पर 20 अगस्त को आवागमन बंद रहेगा। डीएम के निर्देश के बाद एसडीएम डॉ अमरेश कुमार ने बताया कि लखीमपुर जाने वाले लोगों को निघासन होकर जाना पड़ेगा। उधर पुल पर आवागमन बंद होने से भीरा, मैलानी जाने वाले लोगों को खासी दिक्कतों का सामना करना पड़ेगा।
पलिया बार एसोसिएशन के पूर्व महामंत्री व व्यापार मंडल के महामंत्री अमित महाजन ने 12 अगस्त को उप मुख्यमंत्री व लोक निर्माण विभाग के कैबिनेट मंत्री केशव प्रसाद मौर्य से पुल के गड्ढों को लेकर शिकायत की थी, जिसको लेकर 13 अगस्त को अधिशासी अभियंता, प्रांतीय खंड निर्माण, लोक निर्माण विभाग के द्वारा अधिशासी अभियंता, निर्माण खंड तृतीय, लोक निर्माण विभाग को अविलंब आवश्यक कार्यवाही करने और की गई कार्रवाई के संबंध में आख्या भेजने के निर्देश दिए थे। मामले में ब्राह्मण महासभा ने भी ज्ञापन सौंपा था। एसडीएम डॉ अमरेश कुमार ने बताया कि पुल से मैलानी तक निर्माण कराने की रिपोर्ट शासन को भेजी गई थी। संवाद