{"_id":"5775238a4f1c1b576179bac4","slug":"sharda-boom-shortfall","type":"story","status":"publish","title_hn":"शारदा के उफान में आयी कमी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
शारदा के उफान में आयी कमी
अमर उजाला ब्यूरो-पलियाकलां।
Updated Thu, 30 Jun 2016 11:41 PM IST
विज्ञापन
शारदा
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
- फिर भी खतरे के निशान से 38 सेंटीमीटर ऊपर
- इमलिया फार्म के रास्ते और खेतों में अब भी बाढ़ का पानी
- संपूर्णानगर क्षेत्र के नदी समीपवर्ती गांवों में दहशत
बृहस्पतिवार को शारदा नदी के उफान में थोड़ी सी कमी आई है। नदी अब खतरे के निशान से करीब 38 सेमी ऊपर है। इमलिया फार्म के रास्ते और खेतिहर इलाके में अब भी बाढ़ का पानी है। बुधवार को शारदा नदी खतरे के निशान से 47 सेमी ऊपर थी, लेकिन वृहस्पतिवार को शारदा नदी के उफान में थोड़ी कमी आई और नदी खतरे के निशान 153.620 सेमी से 38 सेमी ऊपर रह गई। वृहस्पतिवार को नदी 154.000 सेमी पर बह रही थी। हालांकि इससे बाढ़ प्रभावित इलाके को कोई खास राहत नहीं मिली। इटैइया फार्म जाने वाले रास्ते पर पानी बढ़ गया है और ग्रामीणों को आवागमन में दिक्कतें हो रही हैं। उधर, डेंजर लाइन से ऊपर बह रही शारदा नदी के जलस्तर से श्रीनगर, आजादनगर, बर्बादनगर सहित तमाम निचले ग्रामों के ग्रामीणोें में हड़कंप है। दूसरी तरफ संपूर्णानगर क्षेत्र में बमनी और शारदा नदी के मिलने से बाढ़ का खतरा बना हुआ है।
नयापुरवा गांव के पास नदी करने लगी कटान
शारदा नदी ने नयापुरवा गांव के पास जमीन को काटना शुरू कर दिया है। इससे ग्रामीणों में हड़कंप मचा हुआ है और साथ ही प्रशासन भी परेशान है। यहां पिछले वर्ष भी कटान हुआ था और तमाम जमीन और घर नदी में समा गए थे।