फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lakhimpur Kheri News ›   sharada rever

खतरे के निशान पर पहुंची शारदा नदी, ग्रामीणों में हड़कंप

Wed, 08 Jul 2020 12:41 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Wed, 08 Jul 2020 12:41 AM IST
विज्ञापन
sharada rever
पलियाकलां। इलाके में सोमवार रात से हो रही मूसलाधार बारिश मंगलवार को पूरे दिन तेज रफ्तार से होती रही। इसके कारण शारदा नदी का जलस्तर बढ़ गया। नदी खतरे के निशान पर पहुंच गई है। हालांकि नदी में पानी कम हुआ है लेकिन खतरे के निशान पर पहुंच जाने से आसपास के ग्रामीणों में हड़कंप मचा हुआ है। वर्षा भी रिकार्डतोड़ हुई है, देर रात से मंगलवार की सुबह आठ बजे तक इलाके में 82 एमएम वर्षा रिकार्ड की गई।
विज्ञापन

बीते दो दिनों से जहां रुक-रुककर तेज बारिश हो रही थी। वहीं सोमवार रात से मंगलवार को पूरा दिन तेज बारिश होती रही। जिसके चलते शारदा नदी का जलस्तर बढ़ गया। नदी ने बोझवा के ठोकर नंबर एक के पास कटान शुरू किया है हालांकि केवल खेतिहर इलाके में ही जलभराव है। जिससे किसानों की फसलों को नुकसान हुआ है। श्रीनगर गांव की तरफ भी नदी बढ़ रही है। शारदा नदी का जलस्तर खतरे के निशान 154.100 के बराबर पहुंच गया है। जल आयोग के कृष्ण कुमार प्रजापति ने बताया कि नदी का जलस्तर बढ़ने की सूचना के बाद जलस्तर मापा गया था जो अब कम हो रहा है। बताया कि सोमवार को शारदा नदी खतरे के निशान से 30 सेमी ऊपर पहुंच गई थी लेकिन मंगलवार को जलस्तर में गिरावट दर्ज की गई। वहीं मंगलवार की सुबह आठ बजे तक 82 एमएम वर्षा रिकार्ड की गई। उधर घटते-बढ़ते जलस्तर से निचले इलाके के ग्रामीणों में हड़कंप मचा हुआ है क्योंकि घटता जलस्तर ही तेजी से कटान करता है और जमीनों को अपने आगोश में लेना शुरू कर देता है।
विज्ञापन

महेवागंज पहाड़ों और मैदानी इलाके में हो रही बारिश से शारदा, घाघरा और मोहाना नदियों का जलस्तर तेजी से बढ़ गया है। फूलबेहड़ में शारदा नदी का पानी गूम और बेड़हा सुतिया समेत कई तटवर्ती गांवों की ओर बढ़ रहा है। खेत और गलियारे लबालब हो गए हैं। इससे बाढ़ की आशंका को लेकर ग्रामीणों के माथे पर चिंता की लकीरें खिंच गई हैं। गनीमत यह है कि अब तक गांव के अंदर पानी नहीं पहुंचा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

मंगलवार को शारदानगर बैराज पर 73 मिमी, गिरिजापूरी बैराज पर 80 मिमी, बनबसा में सबसे कम 9.6 मिमी और पलिया में सबसे ज्यादा 82 मिमी बारिश रिकार्ड की गई। शारदानगर बैराज के जेई राजू रतन ने बताया कि मंगलवार को बैराज से एक लाख दस हजार क्यूसेक, गिरिजापूरी से 47776 क्यूसेक और बनबसा डैम से 39216 क्यूसेक पानी छोड़ा गया है। गूम ग्राम पंचायत के प्रधान अभय नारायण सिंह ने बताया कि कुछ दिनों से नदी उफान पर है। इससे गांव किनारे खेत खलिहानों और रास्तों पर जलभराव हो गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed