{"_id":"584d751d4f1c1be57c2c35c0","slug":"shack-fire-aged-in-burnt-alive","type":"story","status":"publish","title_hn":"झोपड़ी में लगी आग में जिंदा जला वृद्ध","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
झोपड़ी में लगी आग में जिंदा जला वृद्ध
अमर उजाला ब्यूरो बिजुआ।
Updated Sun, 11 Dec 2016 10:48 PM IST
विज्ञापन
जलकर मौत
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
परिवार से अलग झोपड़ी में रहता था बड़कऊ
शनिवार की रात गांव अंबारा में हुआ दर्दनाक हादसा
थाना भीरा के गांव अंबारा के एक झोपड़ी में शनिवार की रात अचानक आग लग गई, जिससे झोपड़ी में अकेले रहने वाले गांव निवासी 70 वर्षीय वृद्ध की जिंदा जलकर मौत हो गई। उसकी पत्नी की तीन साल पहले मौत हो चुकी है। सूचना पर नायब तहसीलदार गोला मौके पर पहुंचे और अपनी देखरेख में शव का पंचनामा भरवाकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा।
गांव अंबारा निवासी बड़कऊ सिंह के तीन बेटे जालिम सिंह, चंदन सिंह, पप्पू सिंह और दो पुत्रियां हैं। दोनों पुत्रियों और बड़े पुत्र जालिम सिंह की शादी हो चुकी है। दो बेटे अभी अविवाहित हैं। तीन बीघा जमीन बडकऊ के पास थी, जो गिरवीं रखी है। परिवार के सभी सदस्य मजदूरी करके जिंदगी बसर कर रहे हैं। तीन साल पहले हुई पत्नी की मौत के बाद से बड़कऊ सिंह अकेले एक झोपड़ी में रहकर खुद ही भोजन बनाते थे। उनकी चारपाई भी चूल्हे के पास में ही पड़ी रहती थी। शनिवार की आधी रात अचानक घर में आग लग गई। आसपास के लोग जब तक कुछ समझ पाते और आग पर काबू पाते, इससे पहले आग की लपटों ने पूरी झोपड़ी को अपने आगोश में ले लिया था, जिससे वृद्ध आग में जिंदा जल गया। लोग आग पर काबू पाने के बाद घर में घुसे तो देखा कि चूल्हे के पास वृद्ध का झुलसा शव पड़ा था। परिवार के लोगों का कहना है कि बड़कऊ को दमा की बीमारी थी, इसके चलते वह सर्दी में रात को आग जलाकर बैठे रहते थे। आशंका जताई जा रही है कि आग जलाने के दौरान ही झोपड़ी में आग लग गई होगी और उसी में जलकर उनकी मौत हो गई। सुबह सूचना मिलने पर नायब तहसीलदार गोला और पुलिस मौके पर पहुंच गई। नायब तहसीलदार के सामने पंचनामा भरकर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है।
आग से झुलसी अधेड़ महिला की मौत
लखीमपुर खीरी। पांच दिन पहले थाना पलिया कलां के गांव अतरिया में आग से झुलसी 65 वर्षीय काबिला बेगम की शनिवार की देर शाम जिला अस्पताल में मौत हो गई। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है।
विज्ञापन
बता दें कि छह दिसंबर को गांव अतरिया बड़ागांव निवासी काबिला बेगम ढिबरी गिरने से झुलस गईं थी। परिवार वालों ने उन्हें जिला अस्पताल में भर्ती कराया था, जहां उनकी शनिवार की शाम मौत हो गई। अस्पताल प्रशासन की सूचना पर पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है।