{"_id":"6ad864a525e48d3e93001d0d","slug":"seven-year-old-child-killed-as-tempo-and-tractor-collide-on-shahjahanpur-highway-2026-10-21","type":"story","status":"publish","title_hn":"लखीमपुर खीरी: शाहजहांपुर हाईवे पर टेंपो और ट्रैक्टर की भिड़ंत, सात साल के बच्चे की मौत, पांच लोग घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
लखीमपुर खीरी: शाहजहांपुर हाईवे पर टेंपो और ट्रैक्टर की भिड़ंत, सात साल के बच्चे की मौत, पांच लोग घायल
Wed, 21 Oct 2026 12:37 PM IST
Mukesh Kumar
संवाद न्यूज एजेंसी, लखीमपुर खीरी
संवाद न्यूज एजेंसी, लखीमपुर खीरी
Published by: Mukesh Kumar
Updated Wed, 21 Oct 2026 12:37 PM IST
सार
लखीमपुर खीरी के मोहम्मदी क्षेत्र में बुधवार सुबह सड़क हादसा हो गया। शाहजहांपुर हाईवे पर सवारियों से भरे टेंपो और ट्रैक्टर की टक्कर हो गई। हादसे में एक मासूम बच्चे की मौत हो गई। सात लोग घायल हो गए।
विज्ञापन
अस्पताल में जुटे घायलों के परिजन व अन्य लोग
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
विस्तार
लखीमपुर खीरी के मोहम्मदी क्षेत्र में शाहजहांपुर हाईवे पर जियो पेट्रोल पंप के पास टेंपो और ट्रैक्टर की टक्कर हो गई। इस हादसे में सात वर्षीय बच्चे की मौत हो गई, जबकि पांच लोग घायल हो गए। घायलों को जिला अस्पताल शाहजहांपुर रेफर किया गया है।
विज्ञापन
जनपद शाहजहांपुर के थाना पुवायां क्षेत्र के गांव सकरापुर निवासी हासिम का सात वर्षीय बेटा सीवान टेंपो में सवार था। शाहजहांपुर हाईवे पर जियो पेट्रोल पंप के पास टेंपो की ट्रैक्टर-ट्रॉली से टक्कर हो गई। हादसे में सीवान समेत कई लोग घायल हो गए। अस्पताल पहुंचने पर डॉक्टरों ने सीवान को मृत घोषित कर दिया।
विज्ञापन
यह भी पढ़ें- यूपी: लखीमपुर खीरी पहुंचा 308 पहियों वाला महाबली ट्रक, 200 टन का वेसल को देखने उमड़ी भीड़
विज्ञापन
हादसे में सकरापुर निवासी रुकसाना (40), छोलाबारी निवासी चांदनी (20), फहीमा (40) पत्नी अनवर, फातिमा (7) और रहमतन (32) घायल हो गईं। बताया गया कि ये लोग छोलाबारी में अपने रिश्तेदार के यहां से लौट रहे थे। सभी घायलों को जिला अस्पताल शाहजहांपुर रेफर किया गया है।