फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lakhimpur Kheri News ›   Seven victims cheated of Rs 7.80 lakh in the name of sending money abroad

Lakhimpur Kheri News: विदेश भेजने के नाम पर सात पीड़ितों से 7.80 लाख की ठगी

Sat, 04 Nov 2023 11:57 PM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Sat, 04 Nov 2023 11:57 PM IST
विज्ञापन
Seven victims cheated of Rs 7.80 lakh in the name of sending money abroad
लखीमपुर खीरी। भीरा इलाके में विदेश भेजने के नाम पर सात पीड़ितों से करीब 7.80 लाख रुपये ठगे गए। ठगी का शिकार होने वालों में सीतापुर और शाहजहांपुर के लोग भी हैं। भीरा पुलिस ने पीड़ितों की तहरीर पर धोखाधड़ी के दो मुकदमे दर्ज किए हैं। नौ नामजद और अज्ञात लोगों को आरोपी बनाया गया है।
विज्ञापन

मोहम्मदी के रेहरिया निवासी गोविंद सिंह, सीतापुर जिले के रामकोट थाने के बंतला निवासी सर्वजीत व परविंदर, हरदोई जिले के पिहानी के गुरजीत व शाहजहांपुर जिले के खुटार के औरंगाबाद में रहने वाले रंजीत सिंह ने भीरा थाने में दर्ज कराए मुकदमे में बताया कि भीरा थाने के मगही पिपरया भूड़ निवासी हरकीत सिंह व अन्य ने विदेश भेजने के नाम पर करीब सात लाख रुपये ठग लिए।
विज्ञापन

आरोपियों ने पुर्तगाल, इटली, पोलैंड, न्यूजीलैंड व यूके भेजने के नाम पर उनसे दो बार में रुपये लिए। रुपयों का लेनदेन नकद और खातों में किया गया। आरोप है कि हरकीत सिंह ने गुरजीत, सर्वजीत व परविंदर को फर्जी नियुक्ति पत्र देकर दिल्ली भी भेजा। दिल्ली से वापस आने पर ठगी का पता चला तो पीड़िताें ने पुलिस से शिकायत की।
विज्ञापन
विज्ञापन

भीरा पुलिस ने इस मामले में हरकीत, मनमोहित, राजवीर, पवन कुमार, जगवीर सिंह, अंकित इलेक्ट्रानिक, हरभजन कौर, रविंद व अंकित शर्मा पर धोखाधड़ी का केस दर्ज कर जांच शुरू की है।


संदीप और उसके साथी से ठगे 1.40 लाख रुपये
पुलिस ने धोखाधड़ी का दूसरा मुकदमा मूड़ा सवरान निवासी संदीप सिंह की तहरीर पर दर्ज किया है। संदीप ने बताया कि करीब पांच माह पूर्व उसने हरकीत सिंह, सुच्चा व अन्य अज्ञात लोगों को विदेश भेजने के नाम पर 60 हजार रुपये दिए थे। उसके साथी जगनदीप से 80 हजार रुपये लिए थे। बाद में जब पता चला कि यह लोग फर्जी वीजा बनाते हैं तो रुपये वापस मांगे। आरोपियों ने रुपये देने से इन्कार कर दिया। पुलिस ने हरकीत सिंह, सुच्चा सिंह व अज्ञात लोगों पर धोखाधड़ी का केस दर्ज किया है। थानाध्यक्ष निराला तिवारी ने बताया कि विदेश भेजने के नाम पर ठगी के दो मुकदमे दर्ज किए गए हैं। दोनों में आरोपी वही हैं। मामले की जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed