फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lakhimpur Kheri News ›   Seven police station incharges including four COs trasffered in Lakhimpur Kheri

Lakhimpur Kheri: लोकसभा चुनाव से पहले पुलिस महकमे में बड़ा फेरबदल, चार सीओ समेत सात थाना प्रभारी बदले गए

Wed, 28 Feb 2024 01:23 PM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, लखीमपुर खीरी
संवाद न्यूज एजेंसी, लखीमपुर खीरी Published by: बरेली ब्यूरो Updated Wed, 28 Feb 2024 01:23 PM IST
सार

लखीमपुर खीरी में तबादलों के क्रम में चार सीओ सहित सात प्रभारी निरीक्षक और थानाध्यक्षों के कार्यक्षेत्र में बदलाव किए गए हैं। इसके अलावा भी कई पुलिसकर्मियों का तबादला किया गया है। 

विज्ञापन
Seven police station incharges including four COs trasffered in Lakhimpur Kheri
सदर कोतवाली - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

लखीमपुर खीरी में सोमवार की रात फिर से पुलिस महकमे में बड़ा फेरबदल किया गया। तबादलों के क्रम में चार सीओ सहित सात प्रभारी निरीक्षक और थानाध्यक्षों के कार्यक्षेत्र में बदलाव किए गए हैं। जानकारी के मुताबिक, रमेश कुमार तिवारी को गोला से सीओ सिटी लखीमपुर, अजेंद्र यादव को पलिया से सीओ गोला, यादवेंद्र यादव को निघासन से पलिया व प्रवीण कुमार को यातायात से सीओ निघासन का चार्ज सौंपा गया है। 

विज्ञापन


वहीं प्रभारी निरीक्षक अमित सिंह भदौरिया को उचौलिया से सिंगाही, निरीक्षक राजेश कुमार को शारदानगर से प्रभारी निरीक्षक मैलानी, मनबोध तिवारी को संपूर्णानगर से खमरिया,  थानाध्यक्ष निराला तिवारी को खमरिया से संपूर्णानगर, जितेंद्र बहादुर सिंह को सिंगाही से उचौलिया, बृजेश कुमार को भीरा से शारदानगर व पंकज त्रिपाठी को मैलानी से थाना भीरा का प्रभारी बनाया गया है। 
विज्ञापन


कई तबादलों की नहीं दी जानकारी
सोमवार की रात चार सीओ के अलावा सात प्रभारी निरीक्षकों के तबादले हुए थे। इनके अलावा भी कई निरीक्षकों और उपनिरीक्षकों के तबादले हुए, लेकिन जानकारी नहीं दी गई। सूत्रों के अनुसार सोमवार की रात निरीक्षक संतोष कुमार को इंस्पेक्टर क्राइम पलिया से इंस्पेक्टर क्राइम मितौली, विजय कुमार मिश्रा को तिकुनियां से मैगलगंज में इंस्पेक्टर क्राइम बनाया गया है। इनके अलावा भी कई और ट्रांसफर हुए हैं।  

विज्ञापन
विज्ञापन

तीन दिन में ही बदल गए उचौलिया प्रभारी निरीक्षक
बृहस्पतिवार को एसपी ने चार प्रभारी निरीक्षकों का तबादला करते हुए उन्हें दूसरे थानों की कमान सौंपी थी। इनमें अमित सिंह भदौरिया को प्रभारी सर्विलांस टीम से उचौलिया थाने का प्रभार दिया गया था। लेकिन तीन दिन के बाद एक बार फिर उनका स्थानांतरण कर दिया गया। सोमवार को जारी हुई तबादला सूची में पहला नाम इन्हीं का था। अमित सिंह भदौरिया को उचौलिया से हटाकर सिंगाही का थाना प्रभारी बनाया गया है। तीन दिन में ही दो बार तबादला होने की सूचना के बाद पुलिस महकमे में यह चर्चा का विषय बना हुआ है। 

तीन साल से ज्यादा समय से तैनात सिपाहियों का नहीं हुआ तबादला
लोकसभा चुनाव से पहले थानों पर तैनात तीन साल से ज्यादा का समय बिता चुके आरक्षी, महिला आरक्षी समेत कई 250 से अधिक पुलिसकर्मियों का अभी भी तबादला नहीं हो सका है। बताया जाता है कि उक्त सभी आरक्षी और महिला आरक्षी जिले के विभिन्न थानों पर तीन साल से अधिक समय से तैनात है। सूत्रों के अनुसार, आरक्षियों का एक जगह पर तीन साल के लिए ही तैनाती ही दी जा सकती है। इसके बावजूद अभी तक तबादला न होना चर्चा का विषय बना हुआ है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed