फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lakhimpur Kheri News ›   Seven children sick after eating Jatropha fruit

जेट्रोफा का फल खाने से सात बच्चे बीमार

Sun, 23 Oct 2022 01:12 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Sun, 23 Oct 2022 01:12 AM IST
विज्ञापन
Seven children sick after eating Jatropha fruit
गांव के पास ही सात बच्चे गए थे बकरियां चराने
विज्ञापन

इलाज के बाद शनिवार को सभी सकुशल घर लौटे
ओयल। थाना खीरी क्षेत्र के अंतर्गत एक गांव में जेट्रोफा (बायो डीजल) का फल खाने से सात बच्चे बीमार हो गए। जानकारी होने पर परिजन उन्हें नकहा सीएचसी ले गए, जहां से उन्हें जिला अस्पताल के लिए रेफर किया गया है।

ग्राम सरसवां निवासी रामदुलारे ने बताया कि बीते शुक्रवार को उनके दो पुत्र अंकेश (8) और अंकित (10) पौत्र आदित्य (3) गांव के ही अर्पित (6), मनोज (7) पुत्रगण राजकुमार, विमलेश (10) पुत्र राजू व विशाल (7) पुत्र महेश गांव के पास ही बकरियां चराने गए थे। शाम करीब पांच बजे जब वह बकरियां चराकर लौटे और अपने साथ लाए गए फल मां रामपती को भी खिलाया। रामपती ने बताया कि फल खाते ही उसे नशे का एहसास हुआ, तब तक बच्चे उल्टी कर पेट दर्द की शिकायत करने लगे। पूछने पर बताया कि यही फल उन्होंने भी खाए हैं। इस बीच अन्य बच्चों की भी तबीयत खराब हो गई। सभी के परिजन अपने बच्चों को लेकर सीएचसी नकहा ले गए, जहां से छह बच्चों को जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया, जबकि विशाल का इलाज गांव में कराया जा रहा था। देर रात पहुंचे बच्चों को चिल्ड्रेन वार्ड में दाखिल किया गया था। इलाज के बाद उनकी हालत ठीक है, जिन्हें एक दिन बाद शनिवार की शाम घर भेज दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed