फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lakhimpur Kheri News ›   Seth Ghat lit up with thousands of lamps

Lakhimpur Kheri News: हजारों दीपों से जगमगाया सेठ घाट

Wed, 05 Nov 2025 11:44 PM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, लखीमपुर खीरी
संवाद न्यूज एजेंसी, लखीमपुर खीरी Updated Wed, 05 Nov 2025 11:44 PM IST
विज्ञापन
Seth Ghat lit up with thousands of lamps
सेठ घाट पर देव दीपावली के मौके पर हो रही महा आरती। संवाद
विज्ञापन


लखीमपुर खीरी।
आपन माटी छठ पूजा समिति की तरफ से बुधवार को सेठ घाट पर भव्य देव दीपावली का आयोजन किया गया। करीब 45 हजार दीपों की रोशनी से पूरा घाट स्वर्णिम आभा में नहा उठा। इसे देखकर हर कोई मंत्रमुग्ध हो गया।
संयोजक मृगांक उपाध्याय ने बताया कि इस वर्ष पहली बार आयोजन को इतने बड़े पैमाने पर संपन्न कराया गया। आयोजन समिति ने शहर के सामाजिक संगठनों, व्यापारियों और सदर विधायक योगेश वर्मा के सहयोग से कार्यक्रम को भव्य रूप दिया।
विज्ञापन

दीपों की झिलमिलाहट और गंगा आरती की गूंज से सेठ घाट पर अद्भुत आध्यात्मिक दृश्य देखने को मिला। उन्होंने बताया कि सेठ घाट पर देव दीपावली का आयोजन वर्ष 2015 से किया जा रहा है, लेकिन इस बार का आयोजन सबसे विशाल रहा। करीब 45 हजार दीपों से पूरा घाट जगमगा उठा। सिटी मोंटेसरी स्कूल की छात्राओं ने आकर्षक रंगोलियां बनाकर कार्यक्रम की शोभा बढ़ाई। घाट को फूलों और रंग-बिरंगी झालरों से सजाया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन


कार्यक्रम के दौरान संकटा देवी आरती समिति द्वारा भव्य आरती की गई और शानदार आतिशबाजी ने पूरे वातावरण को उल्लास से भर दिया। कार्यक्रम में राम मोहन गुप्ता, विशाल सेठ, उत्तम वर्मा, पारुल गुप्ता, राजीव अग्रवाल, राम पांडे, राहुल शुक्ला, आनंद सहित तमाम नागरिक मौजूद रहे।

सेठ घाट पर देव दीपावली के मौके पर हो रही महा आरती। संवाद

सेठ घाट पर देव दीपावली के मौके पर हो रही महा आरती। संवाद

सेठ घाट पर देव दीपावली के मौके पर हो रही महा आरती। संवाद

सेठ घाट पर देव दीपावली के मौके पर हो रही महा आरती। संवाद

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed