फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lakhimpur Kheri News ›   Session trial postponed again

तिकुनिया हिंसाः सेशन ट्रायल की फिर टली सुनवाई

Tue, 08 Feb 2022 11:39 PM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Tue, 08 Feb 2022 11:39 PM IST
विज्ञापन
Session trial postponed again
लखीमपुर खीरी। तिकुनिया हिंसा मामले में मंगलवार को भी सेशन ट्रायल मामले की सुनवाई आगे नहीं बढ़ सकी। कोविड-19 प्रोटोकॉल के चलते हाईकोर्ट के निर्देशों के कारण मंगलवार को भी आम जनता का कचहरी परिसर में प्रवेश पर प्रतिबंध रहा। जिला जज मुकेश मिश्र ने तिकुनिया हिंसा के मामले में लंबित सेशन ट्रायल को आगे बढ़ाते हुए 18 फरवरी की तारीख मुकर्रर की है।
विज्ञापन

तीन अक्टूबर को तिकुनिया कस्बे में हुई हिंसक वारदात में आठ लोगों की मौत के बाद एसआईटी ने जांच के बाद केंद्रीय गृह राज्यमंत्री अजय मिश्र टेनी के पुत्र आशीष मिश्र मोनू सहित 14 आरोपियों के खिलाफ आरोप पत्र दाखिल किया था। हाईकोर्ट में आशीष मिश्र मोनू की जमानत अर्जी पर सुनवाई के बाद फैसला सुरक्षित रखा गया है तो जिला अदालत ने सेशन ट्रायल के लिए इस मुकदमे की सुनवाई के लिए मंगलवार की तिथि मुकर्रर की थी, लेकिन हाईकोर्ट के कोविड-19 प्रोटोकॉल में दिए गए दिशा निर्देशों के चलते सभी मामलों में सामान्य तिथियां दी जा रही हैं, जिसके चलते सरकार बनाम आशीष मिश्र मोनू आदि पत्रावली में अगली सुनवाई के लिए 18 फरवरी की तारीख मुकर्रर की गई है।
विज्ञापन

क्रॉस केस में जमानत अर्जी पर सुनवाई आज
तिकुनिया कांड के क्रॉस केस मामले में जिला जज मुकेश मिश्र की अदालत में आरोपी विचित्र सिंह की जमानत अर्जी लंबित चल रही है। बुधवार को जमानत प्रार्थना पत्र पर सुनवाई होगी। अभियोजन पक्ष की ओर से जिला शासकीय अधिवक्ता अरविंद त्रिपाठी ने बताया कि क्रॉस केस में जमानत अर्जी दी है, जिसके संबंध में तिकुनिया पुलिस से आख्या तलब की जा चुकी है। जमानत प्रार्थना पत्र पर गंभीरता से विरोध किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

क्रॉस केस में तीन आरोपियों की जमानत अर्जी पर सुनवाई आज
लखीमपुर खीरी। क्रॉस केस में आरोपी गुरविंदर सिंह और गुरप्रीत सिंह की ओर से दी गई जमानत याचिका पर बुधवार को सुनवाई होगी। गुरविंदर और गुरप्रीत सिंह की ओर से हरजीत सिंह ने जमानत अर्जी दी है तो विचित्र सिंह की ओर से अतुल गुप्ता ने जमानत अर्जी दी है। वहीं कमलजीत सिंह की ओर से दूसरी जमानत अर्जी दाखिल हुईं हैं। इस पर सुनवाई के लिए 15 फरवरी की तारीख लगाई गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed