{"_id":"695ff061356369e5510eba68","slug":"server-is-failing-location-of-roadways-buses-is-not-available-lakhimpur-news-c-120-1-lkh1036-165443-2026-01-08","type":"story","status":"publish","title_hn":"Lakhimpur Kheri News: सर्वर दे रहा धोखा, रोडवेज बसों की नहीं मिल पा रही लोकेशन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Lakhimpur Kheri News: सर्वर दे रहा धोखा, रोडवेज बसों की नहीं मिल पा रही लोकेशन
Thu, 08 Jan 2026 11:28 PM IST
बरेली ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, लखीमपुर खीरी
संवाद न्यूज एजेंसी, लखीमपुर खीरी
Updated Thu, 08 Jan 2026 11:28 PM IST
विज्ञापन
यूपी मार्गदर्शी एप
लखीमपुर खीरी। ट्रेनों की तरह रोडवेज बसों की लाइव लोकेशन जानने के लिए यूपी मार्गदर्शी एप है। इस एप पर बसों की लोकेशन के साथ ही यात्रियों के लिए काफी कुछ सुविधाएं हैं, लेकिन इन दिनों सर्वर ठीक न होने से यात्रियों को इन सुविधाओं का लाभ नहीं मिल पा रहा है।
सर्वर खराब होने से यूपी मार्गदर्शी एप ठीक से नहीं चल पा रहा है, इसकी वजह से यात्री बसों की लाइव लोकेशन नहीं देख पाते हैं। मोहल्ला शास्त्री नगर निवासी सुमन ने बताया कि उनको अक्सर हरदोई जाना होता है। लखीमपुर डिपो पर हरदोई डिपो की एक बस दोपहर 12 बजे आती और साढ़े 12 बजे हरदोई के लिए रवाना हो जाती है। तीन दिन पहले बस की लाइव लोकेशन देखना चाहा, लेकिन काफी देर तक एप ही नहीं खुला। निघासन निवासी सत्यम ने बताया कि उनको कन्नौज जाना होता है। कन्नौज की एक बस लखीमपुर आती है, लेकिन उसका कोई समय तय नहीं है। बस की लाइव लोकेशन देखने के लिए एप खोला, लेकिन वह खुला ही नहीं है। शायद, सर्वर की दिक्कत है।
पिछले कई दिनों से इस तरह के मामले सामने आए है, हालांकि इस मामले की शिकायत किसी ने नहीं दर्ज कराई। लखीमपुर डिपो की एआरएम गीता सिंह ने बताया कि यूपी मार्गदर्शी एप से काफी अच्छी सुविधा मिलती है हो सकता है कि कोई तकनीकी दिक्कत है।
विज्ञापन
-- -- -- -- -- -- -- -- -
एप में 10 प्रकार की हैं सुविधाएं
यूपी मार्गदर्शी एप में 10 प्रकार की यात्री सुविधाएं हैं, इसमें मुख्यरूप से बसों की लाइव लोकेशन,नजदीकी बस स्टॉप की जानकारी, सहायता, पसंदीदा मार्ग, विशेष अभियान, आकस्मिक सहायता, आलर्म व सामान्य प्रश्नों की सुविधा इस एप पर है। महिलाओं की सुरक्षा के लिए पैनिक बटन अलग से है।