फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lakhimpur Kheri News ›   Self-census begins today, for the first time you can register your information from home

Lakhimpur Kheri News: स्वगणना आज से, पहली बार घर बैठे दर्ज करा सकेंगे अपनी जानकारी

Wed, 06 May 2026 11:17 PM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, लखीमपुर खीरी
संवाद न्यूज एजेंसी, लखीमपुर खीरी Updated Wed, 06 May 2026 11:17 PM IST
विज्ञापन
Self-census begins today, for the first time you can register your information from home
लखीमपुर/मोहम्मदी। जनगणना-2027 के तहत बृहस्पतिवार से स्वगणना अभियान शुरू हो रहा है। पहली बार शहरी और ग्रामीण क्षेत्र के नागरिक घर बैठे ऑनलाइन पोर्टल पर अपनी जानकारी दर्ज करा सकेंगे। स्वगणना प्रक्रिया 21 मई तक चलेगी, जबकि इसके बाद 22 मई से 20 जून तक घर-घर सत्यापन अभियान चलाया जाएगा।
विज्ञापन

जनगणना विभाग के अनुसार नागरिक https://SE.Census.gov.in पोर्टल पर जाकर अपनी जानकारी भर सकेंगे। पूरी प्रक्रिया डिजिटल होगी और करीब 10 से 15 मिनट में पूरी हो जाएगी।
विज्ञापन

स्वगणना के दौरान परिवार का मुखिया मोबाइल नंबर से पंजीकरण करेगा। ओटीपी सत्यापन के बाद घर का विवरण, लोकेशन मैपिंग और अन्य जरूरी जानकारियां ऑनलाइन दर्ज की जाएंगी। इसके बाद दूसरे चरण में वास्तविक जनगणना होगी, जिसमें जनसंख्या, सामाजिक और अन्य महत्वपूर्ण आंकड़े जुटाए जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

विभाग ने स्पष्ट किया है कि झुग्गी-झोंपड़ी, अस्थायी या स्थायी आवास में रहने वाले सभी व्यक्तियों की गणना उसी स्थान पर की जाएगी, जहां वे वर्तमान में रह रहे हैं।

जिला जनगणना अधिकारी नरेंद्र बहादुर सिंह के निर्देशानुसार जिले में जनगणना-2027 की तैयारियां शुरू कर दी गई हैं। मोहम्मदी एसडीएम चलुबुराज आर ने जनप्रतिनिधियों, सामाजिक कार्यकर्ताओं और स्वयंसेवकों से अपील की है कि वे लोगों को जागरूक करें और स्वगणना अभियान में अधिक से अधिक सहभागिता सुनिश्चित कराएं।
तहसीलदार अरुण कुमार को अभियान का प्रभारी बनाया गया है, जबकि अधिशासी अधिकारी जेपी मौर्या को नगर क्षेत्र की जिम्मेदारी सौंपी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed