फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lakhimpur Kheri News ›   Seeking to facilitate rack loading point

रैक लोडिंग प्वांइट सुविधा देने की मांग

Thu, 04 Feb 2016 07:15 PM IST
लखीमपुर खीरी।
लखीमपुर खीरी। Updated Thu, 04 Feb 2016 07:15 PM IST
विज्ञापन
Seeking to facilitate rack loading point
पूर्व सांसद जफर अली नकवी ने रेल मंत्री को पत्र भेजकर खीरी टाउन रेलवे स्टेशन पर रैक लोडिंग प्वांइट सुविधा उपलब्ध कराने की मांग की है।
विज्ञापन

रेलमंत्री को भेजे पत्र में पूर्व सांसद ने कहा कि पूर्वोत्तर रेलवे लखनऊ और इज्जतनगर मंडल के ऐशबाग से पीलीभीत स्टेशन पर पहले छोटी लाइन की रैक लोडिंग की सुविधा उपलब्ध नहीं है। लखीमपुर स्टेशन से मात्र छह किलोमीटर की दूरी पर खीरी स्टेशन के सामने और पीछे पर्याप्त रैक लोडिंग सुविधा के लिए भूमि उपलब्ध है। मौजूदा समय में लखीमपुर नगर की फर्टिलाइजर, नमक और सीमेंट सीतापुर से सड़क परिवहन से आती है। लखीमपुर से सीतापुर मालगोदाम की दूरी करीब 50 किलोमीटर है।
पत्र में पूर्व सांसद जफर अली नकवी ने कहा कि लखीमपुर रेलवे स्टेशन जिला लखीमपुर-खीरी के मुख्यालय का स्टेशन है। यह कृषि प्रधान क्षेत्र भी है। लखीमपुर खीरी जिले में  सरकारी और गैरसरकारी नौ चीनी मिलें हैं। इसके अलावा भारतीय खाद्य निगम का भंडारण भी यहीं होता है।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि लखीमपुर स्टेशन पर मीटर गेज में जब रैक की सुविधा उपलब्ध थी उस समय भारतीय खाद्य निगम गेहूं, चावल और चीनी दूसरे प्रदेशों को सीधे भेजता है। आमान परिवर्तन में अब यह सुविधा लखीमपुर में नहीं हो पा रही थी। पड़ोस का खीरी टाउन स्टेशन आमान परिवर्तन से रैक लोडिंग सुविधा के लिए पर्याप्त है। लखीमपुर के व्यापारी और भारतीय खाद्य निगम यह सुविधा खीरी टाउन स्टेशन से पा सकते हैं। यही मांग व्यापारियों और खाद्य निगम और चीनी मिलों की है।
विज्ञापन
विज्ञापन

उन्होंने मांग की कि आमान परिवर्तन में खीरी टाउन स्टेशन का हाल्ट कर दिया गया है। इसे रेलवे स्टेशन ही रहने दिया जाए। उन्होंने रेल मंत्री से मांग की कि खीरी टाउन रेलवे स्टेशन पर रैक लोडिंग सुविधा आमान परिवर्तन के साथ ही कराएं। उन्होंने यह पत्र रेलवे बोर्ड के चेयरमैन को भी भेजा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed