फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lakhimpur Kheri News ›   Seeing the tiger standing in the field, the villagers were shocked

Lakhimpur Kheri News: खेत में बाघ खड़ा देख ग्रामीणों के उड़ गए होश, पूरे इलाके में दहशत का माहौल

Tue, 07 Feb 2023 05:30 AM IST
बरेली ब्यूरो अमर उजाला नेटवर्क, लखीमपुर खीरी
अमर उजाला नेटवर्क, लखीमपुर खीरी Published by: बरेली ब्यूरो Updated Tue, 07 Feb 2023 05:30 AM IST
सार

ग्रामीण क्षेत्र में गन्ने की छिलाई कर रहे थे उसी वक्त उन्हें सरसों के खेत में बाघ खड़ा दिखाई दिया। ग्रामीणों का कहना है कि यह बाघ चार-पांच दिनों से चठिया और बहेड़ा मुल्तान गांव के मध्य अपना गन्ने के खेतों में अपना ठिकाना बनाए हुए है।

विज्ञापन
Seeing the tiger standing in the field, the villagers were shocked
बाघ (फाइल फोटो)। - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

लखीमपुर खीरी के हैदराबाद थाना क्षेत्र के चठिया गांव में बाघ देख गांव वालों में दहशत फैल गई है। सूचना पर पहुंचे वनकर्मियों ने बाघ के पगचिह्न मिलने की पुष्टि की है। बाघ देखे जाने की खबर पूरे इलाके में आग की तरह फैल गई। 

विज्ञापन


सोमवार सुबह चठिया के ग्रामीण क्षेत्र में गन्ने की छिलाई कर रहे थे उसी वक्त उन्हें सरोज वर्मा के सरसों के खेत में बाघ खड़ा दिखाई दिया। ग्रामीणों का कहना है कि यह बाघ चार-पांच दिनों से चठिया और बहेड़ा मुल्तान गांव के मध्य अपना गन्ने के खेतों में अपना ठिकाना बनाए हुए है। रविवार सुबह किसी बाघ ने बेहड़ा मुल्तान के बाबूराम पर हमला करने की कोशिश की थी।
विज्ञापन


हालत यह है कि लोग खेतों की ओर जाने और गन्ने की छिलाई करने से घबरा रहे हैं। यहां से महेशपुर जंगल की दूरी आठ किलोमीटर बताई गई है। सूचना पर पहुंचे फॉरेस्टर रोहित श्रीवास्तव, नरेंद्र वर्मा आदि वन कर्मियों ने बाघ गन्ने में खेत मौजूद होने, पगचिह्न मिलने की पुष्टि की है।
विज्ञापन
विज्ञापन


बताया कि जंगल में हाथियों का ढूंढ मौजूद होने की वजह से बाघ गन्ने में घूम रहे हैं। उन्होंने गांव वालों को सतर्क रहने गन्ने की खिलाई सावधानी से करने बच्चों को अकेले स्कूल न भेजने की सलाह दी है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed