{"_id":"693c6156d42701ba2604a6a6","slug":"seeing-the-mud-in-front-of-the-ancient-budha-baba-temple-the-municipal-chairman-got-angry-at-the-je-lakhimpur-news-c-120-1-lkh1008-163352-2025-12-13","type":"story","status":"publish","title_hn":"Lakhimpur Kheri News: प्राचीन बूढ़े बाबा मंदिर के सामने कीचड़ देख जेई पर बिफरे पालिकाध्यक्ष","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Lakhimpur Kheri News: प्राचीन बूढ़े बाबा मंदिर के सामने कीचड़ देख जेई पर बिफरे पालिकाध्यक्ष
Sat, 13 Dec 2025 12:09 AM IST
बरेली ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, लखीमपुर खीरी
संवाद न्यूज एजेंसी, लखीमपुर खीरी
Updated Sat, 13 Dec 2025 12:09 AM IST
विज्ञापन
गोला में निर्माणाधीन शिव मंदिर कॉरिडोर परिसर में कार्यदाई संस्था के जेई से बात करते पालिकाध्यक्
गोला गोकर्णनाथ। नगरवासियों की शिकायत पर शुक्रवार को नगर पालिकाध्यक्ष विजय शुक्ला रिंकू अधिकारियों तथा कर्मचारियों के साथ निर्माणाधीन शिव मंदिर कॉरिडोर पहुंचे। वहां पौराणिक शिव मंदिर जाने वाले रास्ते में बूढ़े बाबा मंदिर के सामने कीचड़ भरा देख उनका पारा चढ़ गया।
कार्यदायी संस्था के जेई से कहा कि यदि रातभर में रास्ता नहीं बना तो उनसे बुरा कोई नहीं होगा। इसका वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। अध्यक्ष ने कहा कि फरवरी में महाशिवरात्रि का पर्व है। इसलिए तीर्थ कुंड और मंदिर के प्रमुख मार्गों तथा अन्य आवश्यक व्यवस्थाओं को 10 फरवरी तक पूर्ण रूप से दुरुस्त कर दिया जाए।
उन्होंने बताया कि महाशिवरात्रि से पूर्व तीर्थ कुंड में स्वच्छ जल भरा जाएगा, ताकि श्रद्धालुओं को किसी भी प्रकार की असुविधा न हो। बूढ़े बाबा मंदिर के सामने जलभराव है। कार्यदायी संस्था कल तक समस्या का समाधान करे। इस दौरान सभासद राजेश अवस्थी, यूपीसीएल जेई नितिन सिंह, एसआई संदीप वर्मा, लेखाकार मोहित अवस्थी, पालिका जेई सिविल अनिल कुमार यादव, जेई जलकर आदर्श मिश्र, सफाई नायक नरेश कुमार, संजय कुमार, गौरवज्ञान त्रिपाठी, अनुराग गुप्ता, रविंद्र कटियार, विश्वनाथ शुक्ला, लवकुश अवस्थी, विकास मिश्र, विजय मिश्र, शत्रोहन मिश्र आदि मौजूद रहे।