फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lakhimpur Kheri News ›   Secretary angry over non-arrest of accused

Lakhimpur Kheri News: आरोपियों की गिरफ्तारी न होने पर भड़के सचिव

Thu, 05 Dec 2024 11:24 PM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Thu, 05 Dec 2024 11:24 PM IST
विज्ञापन
Secretary angry over non-arrest of accused
विकास भवन में बृहस्पतिवार को विरोध प्रदर्शन करते सचिव।- स्रोत यूनियन
लखीमपुर खीरी। सचिव के साथ मारपीट और कपड़े फाड़ने के मामले में आरोपियों की गिरफ्तारी न होने से जिले भर के ग्राम पंचायत सचिवों में आक्रोश है। विकास भवन में बृहस्पतिवार को बड़ी संख्या में सचिव पहुंचे और प्रदर्शन किया। सचिवों ने कहा कि अगर दो दिन में आरोपियों की गिरफ्तारी नहीं होती है, तो कार्य बहिष्कार किया जाएगा।
विज्ञापन

घटना ईसानगर ब्लाॅक के खमरिया पंडित ग्राम पंचायत की है। सचिव ललकार सिंह यादव ने अपनी शिकायत में बताया कि बुधवार को पूर्वाह्न करीब 11:30 बजे पंचायत भवन में सरकारी कार्य कर रहे थे। तभी प्रधान के बेटे कार्यालय पहुंचे और अभिलेख देखने लगे। कुछ देर बाद गाली देने लगे और थप्पड़ मार दिया। कपड़े भी फाड़ दिए।
विज्ञापन

ललकार सिंह पुलिस से शिकायत करने के लिए जाने लगे, तभी प्रधान पुत्र ने अपने साथियों को बुला लाया। गाड़ी रोककर गाली-गलौज की। इस घटना के बाद जिलेभर के सचिव एकजुट हो गए और कार्रवाई की मांग की। डीएम के हस्तक्षेप के बाद खमरिया थाने में पुलिस ने प्रधान पुत्र शरद गुप्ता उर्फ विक्की, सुनील गुप्ता व सुनील गुप्ता के बेटे के खिलाफ पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर ली थी, पर गिरफ्तारी किसी की नहीं हुई।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस मामले में बृहस्पतिवार को ग्राम विकास अधिकारी और ग्राम पंचायत अधिकारी संघ ने डीएम, सीडीओ सहित अन्य अफसरों को ज्ञापन सौंपकर आरोपियों की गिरफ्तारी की मांग की। कहा कि अगर दो दिन में गिरफ्तारी नहीं होती है, तो वह लोग कार्य बहिष्कार कर देंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed