{"_id":"69ac663c33b3cdc8f003727d","slug":"second-notice-in-gajendrapuri-creates-stir-municipality-halts-action-after-objection-lakhimpur-news-c-120-1-lkh1008-169824-2026-03-07","type":"story","status":"publish","title_hn":"Lakhimpur Kheri News: गजेंद्रपुरी में दूसरे नोटिस से खलबली, आपत्ति के बाद पालिका ने कार्रवाई रोकी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Lakhimpur Kheri News: गजेंद्रपुरी में दूसरे नोटिस से खलबली, आपत्ति के बाद पालिका ने कार्रवाई रोकी
Sat, 07 Mar 2026 11:24 PM IST
बरेली ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, लखीमपुर खीरी
संवाद न्यूज एजेंसी, लखीमपुर खीरी
Updated Sat, 07 Mar 2026 11:24 PM IST
विज्ञापन
नगर पालिका की दूसरी नोटिस मिलने पर बैठक करते गजेंद्र पुरी के लोग। संवाद
- फोटो : शपथ ग्रहण करते पदाधिकारी।
गोला गोकर्णनाथ। शिव मंदिर कॉरिडोर के तहत वीआईपी मार्ग के चौड़ीकरण के लिए जारी नोटिस से मोहल्ला गजेंद्रपुरी में खलबली मच गई। करीब 20 भवन स्वामियों को अतिक्रमण हटाने का नोटिस मिलने के बाद लोगों ने विरोध जताते हुए नगर पालिका अध्यक्ष विजय शुक्ला रिंकू को मौके पर बुलाया और अपने पुराने दस्तावेज दिखाए।
एक सप्ताह पहले तहसील प्रशासन ने गाटा संख्या 382 की पैमाइश कराई थी, जिसमें भूमि को नगर पालिका परिषद मेला प्रबंधन का बताया गया। इसके आधार पर नगर पालिका ने वीआईपी मार्ग के मकान स्वामियों के साथ गजेंद्रपुरी के कुछ लोगों को भी 15 दिन में अतिक्रमण हटाने का नोटिस जारी कर दिया था। शुक्रवार शाम पुलिस की ओर से नोटिस का रिमाइंडर मिलने के बाद मोहल्लेवासियों की चिंता और बढ़ गई।
शनिवार को लोगों ने 1956 तक के अपने भवन संबंधी दस्तावेज प्रस्तुत कर आपत्ति दर्ज कराई। मामले को संज्ञान में लेते हुए पालिकाध्यक्ष ने कार्रवाई रुकवाने का आश्वासन दिया। इसके बाद ईओ ने वीआईपी मार्ग से इतर अन्य लोगों को जारी नोटिस को त्रुटिपूर्ण बताते हुए तत्काल प्रभाव से स्थगित कर दिया।
विज्ञापन
इस दौरान पंकज पुरवार, परविजय सिंह यादव, लाल बहादुर यादव एडवोकेट, प्रवीण गर्ग, मनीष गुप्ता, कलावती, सरस्वती गुप्ता, हरिशंकर, रामाधार, अजीत कश्यप और इमरान समेत बड़ी संख्या में मोहल्लेवासी मौजूद रहे।
वर्जन:
विषय केवल वीआईपी मार्ग के मकान स्वामियों का था। अन्य लोगों को नोटिस त्रुटिवश वितरित हो गया था, जिसे स्थगित कर दिया गया है।
-विजय शुक्ला रिंकू, अध्यक्ष नगर पालिका