{"_id":"63d4cb2a43168d0bfd2e46ae","slug":"seal-on-the-cheek-of-a-five-year-old-boy-who-went-to-meet-his-brother-in-kheri-district-jail-2023-01-28","type":"story","status":"publish","title_hn":"Lakhimpur Kheri: जिला जेल में भाई से मिलने गए पांच वर्षीय बच्चे के गाल पर लगाई मुहर, जांच के आदेश","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Lakhimpur Kheri: जिला जेल में भाई से मिलने गए पांच वर्षीय बच्चे के गाल पर लगाई मुहर, जांच के आदेश
Sat, 28 Jan 2023 03:28 PM IST
मुकेश कुमार
संवाद न्यूज एजेंसी, लखीमपुर खीरी
संवाद न्यूज एजेंसी, लखीमपुर खीरी
Published by: मुकेश कुमार
Updated Sat, 28 Jan 2023 03:28 PM IST
सार
भगौतीपुर गांव का रहने वाला पांच साल का बच्चा अपनी दादी के साथ जेल में बंद भाई से मिलने आया था। यहां बंदी रक्षक ने उसके हाथ पर मुहर लगाने की बजाय गाल पर लगा दी।
विज्ञापन
जिला जेल लखीमपुर खीरी
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
लखीमपुर खीरी में जेल प्रशासन का अमानवीय चेहरा सामने आया है। खीरी जिला जेल में अपने फुफेरे भाई से मिलने आए पांच साल के बच्चे के गाल पर मुहर लगा दी। जबकि नियमानुसार जेल में मुलाकाती के हाथ पर मुहर लगाई जाती है। मामला सामने आने के बाद जेल प्रशासन ने जांच के आदेश दिए हैं।
विज्ञापन
जानकारी के मुताबिक भगौतीपुर गांव का रहने वाला पांच साल का बच्चा शुक्रवार को अपनी दादी के साथ जिला जेल में आया था। दादी के साथ बच्चा अपने फुफेरे भाई से मिलने के लिए जेल के अंदर गया तो बंदी रक्षक ने उसके गाल पर मुहर लगा दी। बच्चा जब मिलाई के बाद बाहर निकला तो मामला सामने आया।
विज्ञापन
नियमानुसार जो लोग जिला जेल में बंद बंदियों से मुलाकात करने आते हैं। उनके हाथ पर मुहर लगाई जाती है। यह मुहर गेट पर बंदी रक्षक लगाते हैं, लेकिन पांच साल के मासूम के साथ ऐसा नहीं हुआ। बंदी रक्षकों ने संवेदनहीनता दिखाते हुए उसके गाल पर जेल की मुहर लगा दी। अब मामले में जांच के आदेश दिए गए हैं।
विज्ञापन