फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lakhimpur Kheri News ›   Scorching heat Bilbilaa people

भीषण गर्मी से बिलबिलाए लोग

Sat, 02 May 2015 06:01 PM IST
लखीमपुर खीरी
लखीमपुर खीरी Updated Sat, 02 May 2015 06:01 PM IST
विज्ञापन
Scorching heat Bilbilaa people
मौसम ने अपने तेवर दिखाने शुरू कर दिए हैं। पिछले दो दिनों से पड़ रही कड़ी धूप के कारण जनजीवन बुरी तरह अस्तव्यस्त हो गया है। शनिवार को दोपहर में काफी गर्मी हो गई। इस बीच बिजली गायब रहने से लोगों को काफी दिक्कत उठानी पड़ी। हवाएं बंद रहने से लोगों को गर्मी का कुछ ज्यादा ही अहसास हुआ।
विज्ञापन

स्कूल कॉलेज गए बच्चों को वापस आते समय कड़ी धूप और गर्मी झेलनी पड़ी। दोपहर के 12 बजते-बजते बाजार और सड़कों पर सन्नाटा छा गया। इस बीच बिजली की बार-बार आवाजाही से लोग दिन भर परेशान रहे। पिछले सप्ताह हुई तेज बारिश के बाद से मौसम गर्म होना शुरू हुआ जो लगातार बढ़ता जा रहा है। इससे लोगों की परेशानियां बढ़ती जा रही हैं।
विज्ञापन

शनिवार को अधिकतम तापमान 36.0 डिग्री और न्यूनतम तापमान 24.0 डिग्री सेल्सियस रिकार्ड किया गया। मौसम वैज्ञानियों का कहना है कि इस माह तापमान में भारी बढ़ोतरी हो सकती है। इससे लोगों की परेशानियां बढ़ सकती हैं। फिलहाल इन दिनों भीषण गर्मी लोगों की परेशानी का सबब बनती जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

इतनी भीषण गर्मी में सबसे ज्यादा दिक्कत स्कूली बच्चों को हो रही है। सुबह स्कूल जाने के समय तो मौसम सामान्य रहता है लेकिन दोपहर को स्कूल बंद होने के समय इतनी कड़ी धूप और गर्मी होती है कि परेशानी का सामना करना पड़ता है। मई भर स्कूल खुलने की स्थिति में बच्चों को और गर्मी झेलनी पड़ेगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed