{"_id":"584177c14f1c1bb61fde83db","slug":"schools-around-the-youth-received-advice","type":"story","status":"publish","title_hn":"स्कूलों के इर्द-गिर्द मिले युवकों को दी नसीहत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
स्कूलों के इर्द-गिर्द मिले युवकों को दी नसीहत
अमर उजाला ब्यूरो लखीमपुर खीरी।
Updated Fri, 02 Dec 2016 10:46 PM IST
विज्ञापन
महिला एसओ ने चलाया मजनू आपरेशन
स्कूली छात्राओं और महिलाओं के साथ छेड़छाड़ की घटनाओं को रोकने के लिए महिला एसओ कमर सुल्ताना ने मजनू ऑपरेशन चलाया। शुक्रवार को पुलिस ने स्कूलों के पास अचानक छापा मारा और वहां खड़े युवकों से पूछताछ की। बेवजह खड़े युवकों की जमकर लताड़ लगाई और दोबारा मिलने पर जेल भेज देने की धमकी दी।
शुक्रवार को महिला एसओ कमर सुल्ताना ने फोर्स के साथ जीजीआईसी, भगवानदीन आर्य कन्या डिग्री कॉलेज सहित कई स्कूलों के पास अचानक छापा मारा। इस दौरान वहां हड़कंप मच गया। पुलिस को आते देख कई युवक मौके से खिसक लिए। महिला एसओ ने आसपास की दुकानों पर खड़े युवाओं से पूछताछ की। इस दौरान बेमतलब खड़े लोगों को जमकर हड़काया। दोबारा मिलने पर जेल भेजने की चेतावनी दी। उन्होंने आसपास के लोगों को भी बेवजह लोगों को खड़ा न होने देने की हिदायत दी। पुलिस की इस कार्रवाई से हड़कंप मचा रहा। एसओ ने बताया कि यह अभियान प्रतिदिन खासतौर पर स्कूल खुलने और बंद होने के समय चलाया जाएगा। इसके अलावा चौराहों पर भी महिला पुलिस सादे कपड़ों में रहेगी।