{"_id":"597495db4f1c1bb44c8b46ff","slug":"school-running-without-recognition-complaint","type":"story","status":"publish","title_hn":"बगैर मान्यता के संचालित हो रहे स्कूल, शिकायत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बगैर मान्यता के संचालित हो रहे स्कूल, शिकायत
अमर उजाला ब्यूरो लखीमपुर खीरी।
Updated Sun, 23 Jul 2017 11:43 PM IST
विज्ञापन
demo pic
- फोटो : डेमो पिक
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जून में ही बीईओ को दिए गए थे कार्रवाई के आदेश
बगैर मान्यता के संचालित हो रहे स्कूलों के खिलाफ कार्रवाई करने के लिए तत्कालीन बीएसए ने जून में ही सभी बीईओ को आदेश दिए थे, लेकिन अभी तक एक भी स्कूल बंद नहीं कराया गया है और न ही कोई कार्रवाई की गई है। इससे अभिभावकों को गुमराह कर बच्चों के भविष्य से खिलवाड़ किया जा रहा है।
जिले भर में करीब 400 से अधिक बगैर मान्यता के स्कूल संचालित हो रहे हैं, जिन्हें बंद कराने के लिए तत्कालीन बीएसए संजय शुक्ला ने जून में ही सभी बीईओ को आदेश जारी किया था। एक जुलाई से सघन चेकिंग कर कार्रवाई करने के निर्देश दिए गए थे। अभी तक किसी ब्लाक में भी बीईओ ने एक भी विद्यालय बंद नहीं कराया है और न ही कार्रवाई की है। जबकि शासन ने ऐसे विद्यालयों को सख्ती से बंद कराने के आदेश दे रखे हैं। ढसरापुर चौराहा निवासी समाजसेवी रामलखन पटवा ने डीएम और बीएसए को शिकायती पत्र भेजकर बगैर मान्यता के चल रहे स्कूलों को बंद कराने की मांग की है। इसका संज्ञान लेते हुए बीएसए बुद्ध प्रिय सिंह ने सभी बीईओ को आदेश जारी किया है, जिसमें ऐसे स्कूलों का स्थलीय निरीक्षण कर जांच आख्या मांगी है। साथ ही बगैर मान्यता के संचालित हो रहे स्कूलों को बंद कराने के निर्देश दिए हैं।