फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lakhimpur Kheri News ›   Scavengers on strike after dispute with municipal member

सभासद से विवाद के बाद सफाईकर्मी हड़ताल पर गए

Mon, 30 Mar 2020 10:48 PM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Mon, 30 Mar 2020 10:48 PM IST
विज्ञापन
Scavengers on strike after dispute with municipal member
मोहम्मदी (लखीमपुर खीरी)। सफाई के दौरान सोमवार को बच्चे पर सैनिटाइजर गिर जाने पर पालिका सदस्य का सफाई कर्मियों से विवाद हो गया। आरोप है कि पालिका सदस्य ने एक कर्मचारी को पत्थर मारकर जख्मी कर दिया। जिसके विरोध में सफाई कर्मचारी हड़ताल पर चले गए। इससे नगर की सफाई व्यवस्था चरमरा गई। सफाई कर्मी पालिका सदस्य पर रिपोर्ट दर्ज कराने की मांग कर रहे हैं। चेयरमैन का कहना है कि जल्द विवाद को सुलझा लिया जाएगा।
विज्ञापन

सोमवार सुबह मोहल्ला बाजार खुर्द में नगर पालिका कर्मचारी नालियों को सैनिटाइज करा रहे थे। इसी दौरान सभासद रूपा सक्सेना के बच्चे पर सैनिटाइजर की कुछ बूंदें गिर गईं। आरोप है कि इसी बात पर सभासद बिफर गईं और स्प्रे कर रहे कर्मचारी को पत्थर मार दिया, जिससे वह जख्मी हो गया। जब अन्य साथी कर्मचारियों को इसकी जानकारी हुई तो वह भड़क गए और काम करना बंद कर दिया। उन्होंने इसकी जानकारी चेयरमैन और ईओ डीके मिश्रा को दी। कर्मचारियों का कहना है कि पालिका सदस्य के खिलाफ कार्रवाई की जाए। कर्मचारियों ने पुलिस को तहरीर देकर न्याय की मांग की। इस मौके पर शुभ वाल्मीकि, अमित, अनिल, अरविंद समेत तमाम कर्मचारी मौजूद रहे।
विज्ञापन

बैंक से रुपये निकालने गईं थी। बच्चे घर पर अकेले थे। वापस आने पर बच्चों ने बताया कि सफाई कर्मी स्प्रे कर रहे थे, वह उन पर गिर गया। इस उन्होंने सफाई कर्मचारियों से इसका विरोध किया। मारपीट अथवा पत्थर मारने का आरोप पूरी तरह से गलत है।
विज्ञापन
विज्ञापन

-रूपा सक्सेना, पालिका सदस्य
दोनों पक्षों की बात सुनी। मामला परिवार का है। दोनो पक्षों को समझाकर शांत करा दिया जाएगा।
-संदीप मेहरोत्रा,चेयरमैन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed