फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lakhimpur Kheri News ›   Scan the barcode... and know where your luggage is

Lakhimpur Kheri News: बारकोड स्कैन कीजिए... और जानिए आपका लगेज कहां है

Fri, 01 Mar 2024 11:44 PM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Fri, 01 Mar 2024 11:44 PM IST
विज्ञापन
Scan the barcode... and know where your luggage is
मैलानी। पार्सल यातायात की अद्यतन स्थिति (अपडेट) की जानकारी के लिए एनई रेलवे ने कंप्यूटरीकृत पार्सल मैनेजमेंट सिस्टम की शुरुआत कर दी है। जल्द ही लखीमपुर स्टेशन भी इस सुविधा से लैस हो जाएगा। इससे रेलवे में बुक किए गए सामान (लगेज) को ट्रैक किया जा सकेगा।
विज्ञापन

एनई रेलवे के मुख्य जनसंपर्क अधिकारी पंकज कुमार सिंह की ओर से जारी विज्ञप्ति के मुताबिक, पहले चरण में कंप्यूटराइज्ड पार्सल मैनेजमेंट सिस्टम तीनों मंडलों के वाणिज्य नियंत्रण कक्ष और मुख्यालय स्तर पर प्रमुख मुख्य वाणिज्य प्रबंधक कार्यालय गोरखपुर में स्थापित किया गया है, जोकि क्रियाशील है। दूसरे चरण में लखनऊ जंक्शन और छपरा स्टेशनों में स्थापित किया गया है। तीसरे चरण में लखीमपुर, सीतापुर सहित मंडल के 31 स्टेशनों पर इस सिस्टम को स्थापित किए जाने का कार्य प्रगति पर है।
विज्ञापन

इस तरह काम करता है सिस्टम
कंप्यूटरीकृत पार्सल मैनेजमेंट सिस्टम से लगेज को ट्रेन में चढ़ाने से लेकर पहुंचने तक की सारी जानकारी एसएमएस के माध्यम से मोबाइल पर मिलेगी। लगेज ले जाने वाली ट्रेन की जानकारी, लोकेशन और गंतव्य तक पहुंचने का समय ऑनलाइन उपलब्ध होगा। इस सिस्टम में कंप्यूटर की मदद से लगेज का वजन लेने के बाद एक बारकोड जारी किया जाता है। यह बारकोड पार्सल में लगाते हैं और उसकी जानकारी बुक करने वाले को दे दी जाती है। इस बारकोड को स्कैन कर लगेज के बारे में सारी जानकारी आसानी से हासिल की जा सकती है। इसका मुख्य उद्देश्य रेल उपभोक्ताओं की सुविधा और पार्सल यातायात में वृद्धि करना है।
विज्ञापन
विज्ञापन

तीसरे चरण में 31 स्टेशनों पर लागू होगी व्यवस्था
तीसरे चरण में लखीमपुर सहित काठगोदाम, लालकुआं, रुद्रपुर सिटी, काशीपुर, रामनगर, बरेली सिटी, फर्रुखाबाद, कन्नौज, कासगंज, गोरखपुर, बस्ती, खलीलाबाद, गोंडा, बुढ़वल, ऐशबाग, सीतापुर, लखीमपुर, बहराइच, बलरामपुर, प्रयागराज रामबाग, आजमगढ़, बलिया, देवरिया सदर, गाजीपुर सिटी, कप्तानगंज, बनारस, मऊ, पडरौना, सिसवा बाजार, सीवान, वाराणसी सिटी आदि 31 स्टेशनों पर यह व्यवस्था शुरू कर दी जाएगी।


भाड़े की गणना करने में होगी आसानी

पार्सल मैनेजमेंट सिस्टम से रेल कर्मचारियों को भाड़े की ऑटोमेटिक गणना करना आसान हो गया है। साथ ही ग्राहकों को पार्सल की वर्तमान स्थिति जैसे बुकिंग, लोडिंग, अनलोडिंग एवं डिलिवरी की सटीक जानकारी मोबाइल पर मैसेज के माध्यम से मिलती रहती है। इससे ग्राहकों में संतुष्टि एवं पारदर्शिता बढ़ेगी। रेलवे में पार्सल मैनेजमेंट सिस्टम से रेल उपभोक्ताओं की सुविधा एवं पार्सल यातायात को बढ़ाना है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed