फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lakhimpur Kheri News ›   Sawan: Route diversion implemented, temporary bus stand to be built on Mohammadi bypass

सावन: रूट डायवर्जन लागू, मोहम्मदी बाईपास पर बनेगा अस्थायी बस अड्डा

Wed, 05 Jul 2023 11:31 PM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Wed, 05 Jul 2023 11:31 PM IST
विज्ञापन
Sawan: Route diversion implemented, temporary bus stand to be built on Mohammadi bypass
लखीमपुर खीरी। पुलिस ने कांवड़ यात्रा के चलते गोला गोकर्णनाथ की यातायात व्यवस्था में बदलाव किया है।
विज्ञापन

चार जुलाई से 29 अगस्त तक लागू की गई रूट डायवर्जन की व्यवस्था प्रत्येक सप्ताह शनिवार रात से सोमवार की रात 11 बजे तक प्रभावी रहेगी। अपने निर्धारित रूट से ही वाहन आ-जा सकेंगे। पार्किंग स्थल के लिए जगह भी चिह्नित कर ली गई हैं। भारी वाहनों के आवागमन पर प्रतिबंध रहेगा। शहर के अंदर ई-रिक्शा के संचालन पर भी रोक रहेगी।
रूट डायवर्जन
लखीमपुर से शाहजहांपुर व खुटार की ओर जाने वाले वाहन रिलायंस पेट्रोलपंप से मोहम्मदी बाईपास होकर जाएंगे।
शाहजहांपुर-मोहम्मदी की ओर जाने वाले वाहन मोहम्मदी बाईपास चौराहे से लखीमपुर की ओर बाया रिलायंस पेट्रोल पंप होकर जाएंगे।
खुटार से लखीमपुर-मोहम्मदी की ओर से जाने वाले वाहन मोहम्मदी बाईपास चौराहा से लखीमपुर जाएंगे।
अलीगंज से गोला की ओर जाने वाले वाहनों को नवीन मंडी एफसीआई गोदाम तिराहा से भूतनाथ रोड होकर निकलेंगे।
बहराइच से पीलीभीत जाने वाले वाहनों को सिसैया, धौरहरा, ढखेरवा, निघासन व पलिया होते हुए मैलानी व सपूर्णानगर से अपने गंतव्य को जाएंगे।
बरेली-पीलीभीत से बहराइच जाने वाले वाहनों को खुटार से डायवर्ट कर मैलानी व पलिया की ओर से गुजारा जाएगा।

इन स्थानों पर बनाई गई पार्किंग
सावन मेला को लेकर पांच स्थानों पर पार्किंग बनाई गई है। लखीमपुर की ओर से आने वाले वाहनों को पशु बाजार रिलायंस पंप के पास पार्क किया जाएगा। अलीगंज से आने वाले वाहन मंडी समिति के अंदर, रोडवेज की पार्किंग मिल यार्ड के अंदर बनी है। खुटार की ओर से आने वाले वाहनों की पार्किंग बाईपास मार्ग पर व मोहम्मदी से आने वाले वाहनों को कंजा के पास रोका जाएगा।
विज्ञापन


बैरियर और रोस्टरवार ड्यूटी भी लगी
लखीमपुर। वाहनों की गति पर भी पुलिस की नजर रहेगी। इसके लिए जिगजैग बैरियर लगाए जाएंगे। भीड़भाड़ वाले रूट पर पुलिसकर्मियों की रोस्टरवार ड्यटी लगाई गई है। जिन मार्गों पर ज्यादा संख्या में श्रद्धालु गुजरेंगे, उन स्थानों पर एंंबुलेंस की व्यवस्था की गई है। कांवड़ यात्रा के मार्गों पर किसी भी प्रकार के भंडारे का आयोजन सड़क के बायीं ओर किया जाएगा। कांवड़ियाें के प्रवेश के मार्ग भी तय कर दिए गए हैं। धौरहरा, खमरिया, खीरी, ओयल व बेहजम की ओर से आने वाले कांवड़िए लखीमपुर शहर के अंदर न जाकर हाईवे से गोला की ओर जाएंगे। निघासन, पलिया, भीरा, ढखेरवा, महेवागंज की ओर से आने वाले कांवड़िये सैंधरी बाईपास होकर गोला की ओर प्रस्थान करेंगे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed