{"_id":"6898dd40b9b114c4c2048241","slug":"sawan-ends-station-and-bus-stand-road-still-blocked-lakhimpur-news-c-120-1-lkh1008-152929-2025-08-10","type":"story","status":"publish","title_hn":"Lakhimpur Kheri News: सावन समाप्त, स्टेशन व बस स्टैंड मार्ग अब भी अवरुद्ध","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Lakhimpur Kheri News: सावन समाप्त, स्टेशन व बस स्टैंड मार्ग अब भी अवरुद्ध
Sun, 10 Aug 2025 11:26 PM IST
बरेली ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, लखीमपुर खीरी
संवाद न्यूज एजेंसी, लखीमपुर खीरी
Updated Sun, 10 Aug 2025 11:26 PM IST
विज्ञापन
गोला के स्टेशन मार्ग पर सीमेंट कंकरीट और लोहे की लगी बेरिकेडिंग। संवाद
गोला गोकर्णनाथ। सावन समाप्त होने के बाद भी शिवम चौराहे से शिव मंदिर के मुख्य द्वार, स्टेशन और बस स्टैंड जाने वाला मार्ग अवरुद्ध है। अब तक वहां सीमेंट व लोहे की बैरिकेडिंग लगी हुई है। इससे लोगों को दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है।
सावन में शिव मंदिर के मार्ग पर अशोक चौराहे से मंदिर के मुख्य द्वार तक नौ बैरिकेड बनाए गए थे। इनमें शिवम चौराहे से स्टेशन मार्ग पर आवागमन अब भी बंद है। लोगों को ई-रिक्शा, या बाइकों से गलियों से होकर निकलना पड़ रहा है। इससे मोहल्लावासियों, स्कूली बच्चों, स्टेशन और रोडवेज जाने वाले राहगीरों को काफी दिक्कतें हो रही हैं।
वाहन न पहुंचने से अभिभावकों को स्वयं बच्चों को स्कूल ले जाना और लाना पड़ता है। नगर पालिका परिषद अध्यक्ष विजय शुक्ला रिंकू ने बताया कि अन्य जगह की बैरिकेडिंग हटा लीं गई हैं। रविवार को अवकाश था। इस स्थान की भी बैरिकेडिंग हटाने के लिए कर्मचारियों को निर्देशित कर दिया गया है।