{"_id":"69a07fa244cbe888250f930d","slug":"satellite-monitoring-of-forest-fire-in-dudhwa-lakhimpur-news-c-120-1-lkh1010-169245-2026-02-26","type":"story","status":"publish","title_hn":"Lakhimpur Kheri News: दुधवा में जंगल की आग पर सैटेलाइट से रखी जा रही नजर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Lakhimpur Kheri News: दुधवा में जंगल की आग पर सैटेलाइट से रखी जा रही नजर
Thu, 26 Feb 2026 10:45 PM IST
बरेली ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, लखीमपुर खीरी
संवाद न्यूज एजेंसी, लखीमपुर खीरी
Updated Thu, 26 Feb 2026 10:45 PM IST
विज्ञापन
कंट्रोल रूम में आग की घटनाओं पर नजर रखते वन कर्मी। स्रोत : वन विभाग।
लखीमपुर खीरी/बांकेगंज। गर्मी की दस्तक के साथ ही दुधवा टाइगर रिजर्व (डीटीआर) प्रशासन ने जंगल को आग से बचाने के इंतजाम पूरे कर लिए हैं। इस बार आग फैलने से रोकने के लिए फॉरेस्ट रिसर्च इंस्टीट्यूट (एफआरआई ) देहरादून ने फायर अलर्ट सिस्टम को और अधिक मजबूत किया है।
गर्मियों के दिनों में तेज हवा चलने के कारण जंगल में आग लगने का खतरा बढ़ जाता है। आग रोकने के लिए डीटीआर प्रशासन ने तीन कंट्रोल रूम स्थापित किए हैं। यह लखीमपुर, पलिया और कतर्निया घाट वन्यजीव विहार में सक्रिय रहेंगे। आग जैसी आपदा के लिए प्रशिक्षित अधिकारी और वन कर्मियों की टीमें बनाई गई हैं। जंगल में आग लगने की सूचना पर जीपीएस सिस्टम से लैस मोबाइल पर अलर्ट आते ही वन कर्मी मौके पर पहुंचकर परंपरागत तरीके से आग को काबू करेंगे।
तीनों वन प्रभागों के जंगलों में आग की घटनाओं पर सैटेलाइट से नजर रखी जाएगी। कहीं भी आग लगने पर उस जगह का पता चल सकेगा। संबंधित कंट्रोल रूम में तैनात वन कर्मियों को फायर अलर्ट सिस्टम के जरिये तत्काल सूचना मिलेगी।
विज्ञापन
वर्जन
जंगल में आग लगने और फैलने से रोकने के पुख्ता इंतजाम कर लिए गए हैं। फायर अलर्ट सिस्टम को और अधिक मजबूत किया गया है। तीन कंट्रोल रूम स्थापित किए गए हैं। इसके साथ ही जागरूकता अभियान भी चलाया जा रहा है।
- डॉ. एच राजामोहन, एफडी, दुधवा टाइगर रिजर्व।