{"_id":"4424e4d84064b979ae7101ee7c655f23","slug":"sarah-is-looking-for-a-i-saw-the-black-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"राधा ढूंढ रही किसी ने मेरा श्याम देखा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
राधा ढूंढ रही किसी ने मेरा श्याम देखा
मोहम्मदी
Updated Fri, 30 Oct 2015 11:09 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
श्रीराम लीला मेले में सांस्कृतिक कार्यक्रमों की शृंखला में भजन संध्या हुई, भजन गायिका तृप्ति शाक्या और उनकी टीम ने मधुर भजनों से दर्शकों को रससिक्त कर दिया।
तृप्ति शाक्या ने सत्यम, शिवम, सुंदरम्, कभी राम बन के कभी श्याम बन के चले आना प्रभुजी चले आना, मोसे नैना मिलाइके, कान्हा बरसाने में आ जइयो बुलाय गई राधा प्यारी, राधा ढूंढ रही किसी ने मेरा श्याम देखा, होली गीत रंग डारो, रंग डारो, राधा नाचेगी बंशी बाजेगी और पत्थर की राधा प्यारी आदि भजन प्रस्तुत किए। कार्यक्रम के अंत में सभी कलाकारों तथा आयोजकों ने एक साथ तू मेरा कर्मा, तू मेरा धर्मा तू गीत प्रस्तुत कर पूरे पंडाल को देशप्रेम की भावना से ओतप्रोत कर दिया। भजन संध्या में तृप्ति शाक्या के अलावा कैलाश, सोनाली चक्रवर्ती, नेहा यादव, शिवा, राधेश्याम, क्षितिज ने मनोहारी नृत्य प्रस्तुत कर दर्शकों को देर रात तक बांधे रखा।
झांकी ग्रुप में तरूण चोपड़ा और शिवम का योगदान रहा जबकि ढोलक पर नरेश कुमार और राजा भट्ट, गिटार पर अमित मोहन, पैड पर अरुण भटनागर, मनोज भट्ट, की बोर्ड अमित अग्रवाल और सागर भट्ट संगत कर रहे थे।
विज्ञापन
इससे पहले भजन संध्या का औपचारिक रूप से उद्घाटन नगर पालिका अध्यक्ष दुर्गा मेहरोत्रा एवं पूर्व अध्यक्ष संदीप मेहरोत्रा ने किया। इस मौके पर श्रीमती निशा रानी, रूपा सक्सेना, विनीता मिश्रा, हुमैरा, अतिका, मोहम्मद नासिर और सर्वेश त्रिवेदी आदि सदस्य मौजूद रहे।