फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lakhimpur Kheri News ›   Sant kumar elected bar association presodent

बार एसो. के संत कुमार अध्यक्ष, राकेश बने मंत्री 

Wed, 17 Jan 2018 12:19 AM IST
न्यूज डेस्क,अमर उजाला,लखीमपुर खीरी
न्यूज डेस्क,अमर उजाला,लखीमपुर खीरी Updated Wed, 17 Jan 2018 12:19 AM IST
विज्ञापन
Sant kumar elected bar association presodent
lawyers
सेंट्रल बार एसोसिएशन के हुए मतदान में मतगणना के बाद संत कुमार को अध्यक्ष और राकेश त्रिपाठी को मंत्री विजयी घोषित किया गया। 
विज्ञापन

220 मतदाताओं वाली सेंट्रल बार एसोसिएशन के विभिन्न पदों पर आठ जनवरी को हुए नामांकन के बाद मंगलवार को पूर्वान्ह 10 बजे से निर्वाचन अधिकारी अशोक गुप्ता, सुनीता मिश्रा, हरिनाम पांडे, ब्रजेश तिवारी और राजेश गिरि की देखरेख में तहसील में मतदान शुरू हुआ था, जिसमें वकीलों ने काफी उत्साह के साथ मतदान किया। मतदान के बाद हुई मतगणना में अध्यक्ष पद के लिए संतकुमार को 102 (विजयी), केके शुक्ला को 72 और मनीष भारती को 36 मत मिले। एक मत अवैध घोषित किया गया। 
उपाध्यक्ष पद के लिए खलील अहमद को 155 (विजयी), जानकी प्रसाद को 55 मत मिले, जबकि चार नोटा में और एक अवैध मत घोषित किया गया। मंत्री पद के लिए राकेश त्रिपाठी 112(विजयी), जितेंद्र कुमार को 102 मत मिले, उपमंत्री पद पर मोहनलाल मौर्य, कोषाध्यक्ष संतोष भारती, आडीटर जयप्रकाश, पुस्तकालयाध्यक्ष इस्तियाक उल्ला खां का एकल नामांकन होने से उन्हें निर्विरोध निर्वाचित घोषित किया गया। 
विज्ञापन

मतगणना के बाद विजयी पदाधिकारियों ने फूल माला पहनकर तहसील से नगर की सड़कों पर विजय जुलूस निकाला। इस मौके पर अचल श्रीवास्तव, हरिकृष्ण माहेश्वरी, प्रदीप सिंह भदौरिया सहित तमाम वकील मौजूद रहे। 
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed