फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lakhimpur Kheri News ›   Sanitation Survey: Improved condition of Lakhimpur Municipality, got 133rd position

स्वच्छता सर्वेक्षण : लखीमपुर नगर पालिका की सुधरी स्थिति, 133वां स्थान मिला

Thu, 11 Jan 2024 11:53 PM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Thu, 11 Jan 2024 11:53 PM IST
विज्ञापन
Sanitation Survey: Improved condition of Lakhimpur Municipality, got 133rd position
लखीमपुर खीरी। स्थानीय निकायों में साफ-सफाई की स्थिति परखने के लिए हर साल स्वच्छता सर्वेक्षण कर रैंकिंग जारी की जाती है। इस बार नगर पालिका लखीमपुर के कर्मचारियों की मेहनत रंग लाई। लखीमपुर को नेशनल लेवल पर इस बार 133वां स्थान मिला है। प्रदेश स्तर पर 20वां स्थान है। जिले में सबसे खराब रैंकिंग नगर पालिका पलिया कलां की रही है।
विज्ञापन

बृहस्पतिवार को जारी रैंकिंग में नगर पालिका गोला को 759वां स्थान मिला है। प्रदेश स्तर पर इसका 24वां स्थान है। नगर पालिका पलियाकलां को स्टेट लेवल 131वां और नेशनल लेवल पर 1238वां स्थान हासिल हुआ है। मोहम्मदी को स्टेट लेवल पर 79वां व नेशनल लेवल पर 1058वां स्थान प्राप्त हुआ है।
विज्ञापन

वर्ष 2021 की रैंकिंग में प्रदेश स्तर पर लखीमपुर नगर पालिका की 154वीं रैंक थी। वर्ष 2022 में नगर पालिका लखीमपुर को प्रदेश स्तर पर 36वां और राष्ट्रीय स्तर पर 205वांं स्थान मिला था। साफ-सफाई की स्थिति परखने के लिए केंद्र सरकार की ओर से हर साल स्वच्छता सर्वेक्षण कराया जाता है। इसके लिए दिल्ली की टीम सार्वजनिक शौचालय की स्थिति देखने के साथ ही लोगों से फीडबैक लेती है। इसके आधार पर रैंकिंग जारी की जाती है।
विज्ञापन
विज्ञापन

नगर पंचायतों की बात करें ओयल को 77वां, सिंगाही भेडोरा को 265वां, मैलानी को 47वां, धौरहरा को 9वां व खीरी को प्रदेश स्तर पर 19वां स्थान मिला है। इन नगर पंचायतों को राष्ट्रीय स्तर पर क्रमश: 1038वां, 1584वां, 949वां, 536वां व 725वां स्थान मिला है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed