फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lakhimpur Kheri News ›   sampoorn samadhan diwas in lakhimpur

संपूर्ण समाधान दिवस: लॉकडाउन के बाद कम संख्या में पहुंचे फरियादी

Wed, 16 Sep 2020 12:06 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Wed, 16 Sep 2020 12:06 AM IST
विज्ञापन
sampoorn samadhan diwas in lakhimpur
गोला में दिव्यांग युवती की खाद्यान्न किट देते अधिकारी। संवाद - फोटो : LAKHIMPUR
लखीमपुर खीरी। लॉकडाउन के लंबे अंतराल के बाद मंगलवार को हुए संपूर्ण समाधान दिवस में डीएम शैलेंद्र कुमार सिंह ने गोला गोकर्णनाथ तहसील में शिकायतें सुनकर निस्तारण कराया, जबकि एडीएम अरुण कुमार सिंह ने धौरहरा तहसील में शिकायतें सुनीं। सभी तहसीलों में कोरोना संक्रमण से बचाव के लिए आवश्यक तैयारियां पहले से कराई गई थीं, जिससे फरियादियों के लिए सैनिटाइजेशन और थर्मल स्क्रीनिंग कराई गई। सदर तहसील में एसडीएम सदर डॉ अरुण कुमार सिंह ने शिकायतें सुनी और निस्तारण कराया।
विज्ञापन

डीएम, कप्तान के सामने सस्ता, सुगम न्याय पाने पहुंचे फरियादी
50 में तीन को ही मौके पर मिला न्याय
गोला गोकर्णनाथ। मंगलवार को संपूर्ण समाधान दिवस डीएम शैलेंद्र कुमार सिंह की अध्यक्षता में कृषि उत्पादन मंडी समिति में हुआ। संपूर्ण समाधान में राजस्व की 21, पुलिस की आठ, विकास विभाग की छह, पूर्ति विभाग की पांच, विद्युत एवं पुलिस की दो दो, नगर पालिका, शिक्षा विभाग, पंचायती राज, पीडब्ल्यूडी, चकबंदी, वन विभाग की एक-एक सहित 50 शिकायतें आईं। इसमें राजस्व की दो और पूर्ति विभाग की एक शिकायत का मौके पर निस्तारण हो सका। इस मौके पर सीडीओ अरविंद सिंह, सीएमओ मनोज अग्रवाल, डीडीओ अरविंद कुमार, एसडीएम अखिलेश यादव, तहसीलदार विपिन कुमार द्विवेदी, नायब तहसीलदार अमित पांडे मौजूद रहे।
विज्ञापन

दिव्यांग युवती को डीएम ने दी राशन किट
संपूर्ण समाधान दिवस में बांकेगंज ब्लॉक की ग्राम पंचायत पुनर्भूग्रंट के मजरा इस्लामनगर कॉलोनी निवासी दोनों पैरों से दिव्यांग हुस्नजहां अपने पिता रहीमुद्दीन और मां गुड्डी बानो के साथ डीएम को फरियाद सुनाने पहुंचीं। डीएम ने उसकी दशा को देखते हुए तत्काल राशन किट दी और अधिकारियों को राशन कार्ड बनवाने के लिए निर्देश दिए।
विज्ञापन
विज्ञापन

संपूर्ण समाधान दिवस में आई 27 शिकायतें, तीन निस्तारित
पलियाकलां। एसडीएम डॉ अमरेश कुमार ने समाधान दिवस में तीन शिकायतों का मौके पर निस्तारण किया, जबकि कुल 27 शिकायतें आईं। राजस्व विभाग की 10, पुलिस की नौ, विकास, नगर पालिका, लोक निर्माण और गन्ना विभाग की एक-एक तथा अन्य विभाग की चार शिकायतें प्रमुख रहीं। इस दौरान तहसीलदार आशीष कुमार सिंह, बीईओ ओंकार सिंह, एसडीओ विद्युत संजय कुमार, नगर पालिका ईओ महेंद्र चौधरी, पूर्ति निरीक्षक आनंद कुमार मौजूद रहे। कोरोना के संक्रमण को देखते हुए शिकायतकर्ताओं के लिए दो फुट की दूरी पर गोले बनाए गए थे, जिनमें से बारी-बारी शिकायतकर्ताओं को अधिकारियों के पास शिकायत लेकर भेजा गया।
शिकायतकर्ता को वापस दिलाए 60 हजार रुपये
निघासन। एसडीएम ओपी गुप्ता ने संपूर्ण समाधान दिवस में आई एक शिकायत का मौके पर निस्तारण करते हुए शिकायतकर्ता को 60 हजार रुपये वापस भी दिलाए। एसडीएम ने बताया कि भूमि खरीद के लेन-देन का मामला सामने आया था। गांव कुर्मिनपुरवा निवासी कुंवर बहादुर ने पदुखिया गांव निवासी राजेंद्र से करीब चार बीघा जमीन खरीदने के लिए 60 हजार रुपये बतौर एडवांस दिए थे। इसके बाद राजेंद्र ने वह जमीन दूसरे व्यक्ति को बेच दी और एडवांस में लिए गए रुपये भी नहीं लौटा रहा था। दोनों पक्षों से वार्ता करने के बाद शिकायतकर्ता को आरोपी से 60 हजार रुपये वापस दिला दिए गए हैं।
समाधान दिवस में 25 शिकायतें आईं चार निस्तारित
मोहम्मदी। तहसील सभागार में तहसीलदार विकास धर दुबे की अध्यक्षता में संपन्न हुआ जिसमें कुल 25 शिकायतें पंजीकृत हुई। चार का मौके पर ही समाधान कर दिया गया। लोग मास्क लगा कर आए थे। इस मौके पर ईओ डीके मिश्रा, जेई सतीश चंद्र मौर्या, बीईओ जगन्नाथ यादव, पूर्ति निरीक्षक ललित पाठक, सहायक अभियंता पीडब्लूडी राजेश कुुमार, बीडीओ महेंद्र यादव मौजूद रहे।
30 शिकायतें, छह का मौके पर निस्तारण
धौरहरा। एडीएम अरुण कुमार सिंह ने 30 शिकायतें सुनीं, जिनमें से छह शिकायतें निस्तारित कर दी गईं। इसमें सर्वाधिक राजस्व विभाग की 19 शिकायतें हैं। इस मौके पर एसडीएम एस सुधाकरन, तहसीलदार अनिल यादव, सीओ अरविंद कुमार वर्मा, कोतवाल डीपी तिवारी मौजूद रहे।

मितौली में सात शिकायतें आईं
मितौली। एसडीएम दिग्विजय सिंह ने एक-एक व्यक्ति की शिकायत सुनी और उनके निस्तारण के लिए संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिए। एसडीएम ने कहा कि जनसमस्याओं का निस्तारण शासन की प्राथमिकताओं में है। समाधान दिवस में शिकायतों से संबंधित कुल सात प्रार्थना पत्र प्राप्त हुए। इस मौके पर सीओ शितांशु कुमार, थानाध्यक्ष अनिल सैनी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed