फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lakhimpur Kheri News ›   Samman Nidhi sent to farmers' accounts

Lakhimpur Kheri News: किसानों के खातों में भेजी गई सम्मान निधि

Fri, 28 Jul 2023 12:02 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Fri, 28 Jul 2023 12:02 AM IST
विज्ञापन
Samman Nidhi sent to farmers' accounts
कृषि प्रदर्शनी देखते केंद्रीय मंत्री अजय मिश्र टेन विधायक योगेश वर्मा डीएम महेंद्र बहादुर सिंह
लखीमपुर खीरी। कृषि उत्पादन मंडी समिति राजापुर में बृहस्पतिवार को खरीफ उत्पादकता गोष्ठी व किसान मेले का आयोजन हुआ। जनप्रतिनिधियों, अफसरों ने बड़ी संख्या में किसानों के साथ राजस्थान के सीकर जिले में आयोजित प्रधानमंत्री के कार्यक्रम का सजीव प्रसारण देखा। पीएम नरेंद्र मोदी ने पीएम किसान योजना की 14वीं किस्त जारी की।
विज्ञापन

पीएम नरेंद्र मोदी ने वर्चुअल 1.25 लाख प्रधानमंत्री किसान समृद्धि केंद्रों को राष्ट्र को समर्पित किया। कार्यक्रम में केन्द्रीय गृह राज्यमंत्री अजय मिश्र ने कहा कि भारत मिलेट इयर मना रहा है। देश विश्व में श्री अन्न का केंद्र बना है। सरकार क्लीन प्लांट पर रिसर्च करा रही है, किसानों को आने वाले वक्त में बिना बीमारी वाला पौध व बीज उपलब्ध कराया जाएगा, ताकि फसल को कोई बीमारी न लगे।
विज्ञापन

डीएम महेंद्र बहादुर सिंह ने किसानों के लिए संचालित सरकारी योजनाओं की जानकारी दी। सीडीओ अनिल कुमार सिंह ने मौजूद किसानों से अपील की कि वैज्ञानिक विधि से खेती करें, ताकि उन्हें भरपूर उपज प्राप्त हो सके। गुरुवार को डीडी कृषि अरविंद मोहन मिश्रा ने बताया कि जनपद खीरी के चार लाख 31 हजार 512 किसानों के खातों में 86 करोड़ 30 लाख 24 हजार की किस्त भेजी गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस मौके पर ब्लॉक प्रमुख मोहम्मदी महेंद्र बाजपेई, सांसद प्रतिनिधि अरविंद सिंह संजय, जीतेंद्र त्रिपाठी जीतू, एआर सीएस पीके शुक्ला, ईई विद्युत शैलेंद्र यादव, जिला कृषि अधिकारी अरविंद चौधरी, डीएचओ मृत्युंजय कुमार, नलकूप प्राजुल कुमार सिंह, एसडीओ एजी निखिल देव तिवारी, पीपीओ सत्येंद्र कुमार सहित संबंधित अधिकारी मौजूद रहे।



आकर्षण का केंद्र रही कृषि प्रदर्शनी
केंद्रीय मंत्री अजय मिश्र टेनी ने विधायक योगेश वर्मा डीएम महेंद्र बहादुर सिंह सीडीओ अनिल कुमार सिंह के साथ मंडी परिसर में लगी कृषि मेला एवं प्रदर्शनी का अवलोकन किया। स्टालों पर उपलब्ध प्रतिनिधियों से विभागीय योजनाओं एवं उनके उत्पाद के संबंध में जरूरी जानकारी प्राप्त करते हुए उनका उत्साहवर्धन किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed