फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lakhimpur Kheri News ›   Samdaha embankment cut in Dhaurhara, work to save them went on overnight

धौरहरा में समदहा तटबंध कटा, रातभर चला उन्हें बचाने का काम

Fri, 22 Oct 2021 01:39 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Fri, 22 Oct 2021 01:39 AM IST
विज्ञापन
Samdaha embankment cut in Dhaurhara, work to save them went on overnight
समदहा में शारदा की बाढ़ में फंसे लोगों को बचाकर लाती एनडीआरएफ की टीम। संवाद
बृहस्पतिवार को दिन रहते 200 में 50 परिवार बचाए गए
विज्ञापन

लखीमपुर खीरी। बनबसा बैराज से आए पानी से जिले में नदी किनारे बसे गांवों में त्राहि त्राहि मची हैै। सबसे ज्यादा हालात धौरहरा तहसील में खराब हैं। बृहस्पतिवार को धौरहरा ब्लॉक के समदहा गांव स्थित तटबंध कुछ मीटर तक कट गया है, जिससे समदहा और सेमलपुर ग्रंट-3 गांव में पानी भर गया है। दोनों गांव के 200 परिवार बाढ़ से प्रभावित हुए हैं, जिनमें बृहस्पतिवार को दिन रहते 50 परिवारों को बचा लिया गया था। बचाव कार्य पूरी रात जारी रहा।
एसडीएम रेनू ने बताया कि गांव में पानी तेजी से बढ़ रहा है। सभी को सुरक्षित निकालने की कवायद जारी है। लोगों को निकालकर तटबंध तक लाया जा रहा है। सभी के रहने के लिए नजदीकी स्कूल में व्यवस्था की जार ही है। डीएम डॉ. अरविंद चौरसिया ने बताया कि अचानक पानी बढ़ने से समदहा और सेमलपुर ग्रंट-3 गांव में पानी भर गया है। दोनों गांवों के करीब 200 परिवार पानी में फंसे हैं। बृहस्पतिवार को दिन रहते 50 परिवारों को सुरक्षित निकाल लिया गया था, बचाव कार्य अभी जारी है। उम्मीद है कि सभी लोग रात भर नें रेस्क्यू कर लिए जाएंगे।
विज्ञापन

तटबंध कटा तो भयंकर होंगे हालात
समदहा तटबंध एक किनारे पर कुछ मीटर तक कट गया है, जिससे आसपास के गांवों में लगातार पानी बढ़ता जा रहा है। मौके पर बालू भरी बोरियों से हालात को संभालने की कोशिश की जा रही है, लेकिन यह नाकाफी साबित हो रहा है। अगर पानी के दबाव से तटबंध कटता है या टूटता है तो इससे सैकड़ों गांव प्रभावित होंगे और प्रशासन के लिये हालात संभालना मुश्किल हो जाएगा। उधर, ऐरा तटबंध पर भी पानी पहुंच गया है। वहां भी हालात बिगड़ सकते हैं। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed