फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lakhimpur Kheri News ›   Samajwadi Party leaders protest against the attack on MP Ramji Lal Suman

UP: सांसद रामजी लाल सुमन पर हमले के विरोध में सपा का प्रदर्शन, लखीमपुर में कार्यकर्ताओं ने पुतला फूंका

Thu, 01 May 2025 03:52 PM IST
मुकेश कुमार संवाद न्यूज एजेंसी, लखीमपुर खीरी/शाहजहांपुर/पीलीभीत
संवाद न्यूज एजेंसी, लखीमपुर खीरी/शाहजहांपुर/पीलीभीत Published by: मुकेश कुमार Updated Thu, 01 May 2025 03:52 PM IST
सार

सांसद रामजी लाल सुमन पर हुए हमले के विरोध में सपा ने बृहस्पतिवार को प्रदेशभर में प्रदर्शन किया। शाहजहांपुर, पीलीभीत और लखीमपुर खीरी में सपा नेताओं ने प्रदर्शन कर विरोध जताया। 

विज्ञापन
Samajwadi Party leaders protest against the attack on MP Ramji Lal Suman
लखीमपुर खीरी में सपा का प्रदर्शन - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

समाजवादी पार्टी (सपा) के राष्ट्रीय महासचिव व सांसद रामजी लाल सुमन पर हुए हमले के विरोध में सपा ने बृहस्पतिवार को लखीमपुर खीरी में जोरदार प्रदर्शन किया। इस दौरान उत्तर प्रदेश में लचर कानून व्यवस्था का आरोप लगाते हुए राष्ट्रपति को संबोधित ज्ञापन भी सौंपा और कलक्ट्रेट गेट पर सपा महिला सभा ने मुख्यमंत्री का पुतला फूंक कर सरकार को जमकर कोसा। प्रदर्शन के दौरान सपा कार्यकर्ताओं ने जमकर नारेबाजी की। 

विज्ञापन


बृहस्पतिवार को लोहिया भवन से कलक्ट्रेट तक जुलूस की शक्ल में बड़ी संख्या में सपाइयों ने पार्टी जिलाध्यक्ष की अगुवाई में प्रदर्शन किया। ज्ञापन के माध्यम से कहा कि उत्तर प्रदेश में जनता के उत्पीड़न, हत्या, लूट, महिलाओं के साथ दुर्व्यवहार और अराजकता की घटनाएं आम हो गई हैं। कानून व्यवस्था ध्वस्त हो गई है। अपराधियों के हौसले बढ़ गए है। भाजपा सरकार कानून का शासन स्थापित करने में पूरी तरह विफल हो गई है। यह भी बताया कि करणी सेना लगातार सपा के राज्यसभा सांसद रामजी लाल सुमन के काफिले और घर पर हमला कर रही है। यह हमला सांसद पर नहीं बल्कि पीडीए पर हमला है।
विज्ञापन


शाहजहांपुर में धरना प्रदर्शन 
शाहजहांपुर में सपा नेताओं ने धरना प्रदर्शन किया। इस मौके पर राष्ट्रपति को संबोधित मांगपत्र अतिरिक्त मजिस्ट्रेट को दिया। सपा पिछड़ा वर्ग प्रकोष्ठ के प्रदेश अध्यक्ष डॉ. राजपाल कश्यप ने कहा कि सांसद रामजी लाल सुमन की भाजपा सरकार हत्या करना चाहती है। लगातार उनको जान से मारने की धमकी मिल रही है। हमले हो रहे हैं। फिर भी उत्तर प्रदेश की भाजपा सरकार शांत है। 

सपा जिलाध्यक्ष तनवीर खान ने कहा कि उत्तर प्रदेश की भाजपा सरकार लगातार पीडीए व समाजवादी लोगों पर हमला कर रही है। इससे बाबा साहब डॉ. भीमराव आंबेडकर के बने हुए संविधान पर खुला हमला है। इन हमलों से समाजवादी लोग डरने वाले नहीं है। पूर्व विधायक राजेश यादव, पूर्व मंत्री अवधेश कुमार वर्मा, पूर्व विधायक रोशन लाल वर्मा आदि मौजूद रहे। 

पीलीभीत में भी विरोध प्रदर्शन 
सपा सांसद रामजी लाल सुमन पर हमले के विरोध में बृहस्पतिवार को पीलीभीत में सपा जिलाध्यक्ष जगदेव सिंह जग्गा के नेतृत्व में सपाइयों ने प्रदर्शन किया। जुलूस की शक्ल में कलक्ट्रेट पहुंचे सपा पदाधिकारी और कार्यकर्ता धरने पर बैठ गए। सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी की गई। इस दौरान राष्ट्रपति को संबोधित ज्ञापन सिटी मजिस्ट्रेट को सौंपा। धरना प्रदर्शन को लेकर पुलिस भी तैनात रही।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed