फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lakhimpur Kheri News ›   Samajwadi Party District Secretary resigns from post in Lakhimpur Kheri

Lakhimpur Kheri: सपा को झटका... जिला सचिव ने दिया इस्तीफा, कहा- जहां सम्मान न हो, वहां नहीं रहना

Wed, 08 May 2024 05:21 PM IST
मुकेश कुमार संवाद न्यूज एजेंसी, लखीमपुर खीरी
संवाद न्यूज एजेंसी, लखीमपुर खीरी Published by: मुकेश कुमार Updated Wed, 08 May 2024 05:21 PM IST
सार

राजपाल सिंह ने कहा कि सपा में चल रही अंतर्कलह के चलते उन्होंने इस्तीफा दिया है। उधर, सपा जिलाध्यक्ष रामपाल यादव ने इस्तीफे की बात से इनकार किया है।

विज्ञापन
Samajwadi Party District Secretary resigns from post in Lakhimpur Kheri
राजपाल सिंह - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

लखीमपुर शहर के राजकीय इंटर कॉलेज में बृहस्पतिवार को सपा मुखिया अखिलेश यादव जनसभा को संबोधित करेंगे। उनके आगमन से पहले सपा को झटका लगा है। सपा जिला सचिव के पद से राजपाल सिंह ने इस्तीफा दे दिया है। उनका कहना है कि पार्टी में चल रही अंतर्कलह के चलते उन्होंने यह कदम उठाया है। 

विज्ञापन


राजपाल सिंह ने बताया कि वह साल 2013-14 में सपा की सदस्यता ग्रहण करते हुए पार्टी हित में तमाम कार्य किए लेकिन पार्टी के ही कुछ नेता उनके काम को लेकर प्रश्नचिन्ह लगाते रहे। उन्होंने कहा कि जिस घर में सम्मान न हो, वहां नहीं रहना चाहिए। 
विज्ञापन


सपा ने राजपाल सिंह को धौरहरा विधानसभा का प्रभारी भी नियुक्त किया था। वे युवराज दत्त महाविद्यालय के पूर्व छात्र संघ अध्यक्ष भी रहे हैं। चुनाव से पहले राजपाल सिंह के सपा से इस्तीफा देने की चर्चा स्थानीय स्तर पर सोशल मीडिया पर हो रही है। उधर, सपा के जिलाध्यक्ष रामपाल यादव ने इस्तीफे की बात से इनकार किया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed