{"_id":"5fa1a3ee8ebc3e9bce614900","slug":"samadhan-divas-lakhimpur-news-bly4257287106","type":"story","status":"publish","title_hn":"लापरवाही करने वाले अफसरों पर होगी कार्रवाई: डीएम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
लापरवाही करने वाले अफसरों पर होगी कार्रवाई: डीएम
विज्ञापन
धौरहरा में शिकायतें सुनते डीएम व एसपी। संवाद
- फोटो : LAKHIMPUR
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
लखीमपुर खीरी/धौरहरा। मंगलवार को संपूर्ण समाधान दिवस डीएम शैलेंद्र कुमार सिंह की अध्यक्षता में तहसील धौरहरा के सभागार में हुआ। डीएम शैलेंद्र कुमार सिंह ने कहा कि जन समस्याओं का निस्तारण प्राथमिकता के आधार पर किया जाए और शिकायतों के निस्तारण में किसी भी स्तर पर लापरवाही न बरती जाए। उन्होंने कहा कि जो लोग शिकायतों के निस्तारण में लापरवाही बरत रहे हैं, उनके खिलाफ जल्द ही कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने फरियादियों की एक-एक कर शिकायतें सुनीं और उनके निस्तारण के लिए संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिए।
एसपी विजय ढुल ने जन शिकायतों की सुनवाई के दौरान अधिकारियों से कहा कि मौके पर जाकर शिकायतों की तत्काल, निष्पक्ष और न्यायोचित जांच कर विधिक निस्तारण कराएं। संपूर्ण समाधान दिवस में कुल 49 शिकायती प्रार्थना पत्र आए, जिनमें छह शिकायतों का मौके पर निस्तारण हुआ। इसके अलावा राजस्व की 14, पुलिस की 15, विकास की 10, चकबंदी की छह शिकायतें आईं। इस मौके पर सीडीओ अरविंद सिंह, सीएमओ डॉ मनोज अग्रवाल, डीडीओ अरविंद कुमार, एसडीएम सुनंदू सुधाकरन, जिला प्रोबेशन अधिकारी संजय निगम, डीएसओ विजय प्रताप सिंह, सहायक निदेशक सूचना रत्नेश चंद्र, तहसीलदार अनिल यादव मौजूद रहे।
मितौली। एसडीएम दिग्विजय सिंह की अध्यक्षता में संपूर्ण समाधान दिवस हुआ, जिसमें 15 शिकायतें आईं। इसमें एक शिकायत का मौके पर निस्तारण हुआ। पूर्व में निस्तारित प्रार्थना पत्रों की जांच की गई। इस मौके पर बीडीओ चंदन देव पांडेय, सीओ शीतांशु कुमार मौजूद रहे
विज्ञापन
मोहम्मदी तहसील सभागार में उपजिलाधिकारी स्वाति शुक्ला की अध्यक्षता में संपूर्ण समाधान दिवस का आयोजन किया गया। जिसमें कुल 37 शिकायतें दर्ज की गईं। 2 शिकायतों का मौके पर ही निस्तारण कर दिया गया। इस दौरान नायब तहसीलदार ज्ञानप्रताप सिंह, सीओ अभय प्रताप मल्ल, इंस्पेक्टर ब्रजेश कुमार त्रिपाठी, खंड शिक्षा अधिकारी जगन्नाथ यादव, सीएचसी अधीक्षक डा. सुरेंद्र कुमार, वनरक्षक मायाप्रकाश वर्मा सहित तमाम विभागों के अधिकारी व कर्मचारी मौजूद रहे।
पलियाकलां। एसडीएम डॉ अमरेश कुमार की अध्यक्षता में आयोजित संपूर्ण समाधान दिवस में राजस्व विभाग की 17, पुलिस की नौ, विद्युत की पांच, विकास की चार, चकबंदी की तीन शिकायतों समेत कुल 38 शिकायतें आईं। इनमें से राजस्व की चार शिकायतों का मौके पर निस्तारण किया गया। समाधान दिवस में तहसीलदार आशीष कुमार सिंह, नायब तहसीलदार प्रज्ञा अग्निहोत्री, बीडीओ डॉ विनय कुमार मिश्रा, बीईओ ओंकार सिंह, सीएचसी अधीक्षक डॉ हरेन्द्र नाथ वरूण, विद्युत जेई विद्यासागर समेत अन्य विभागों के अधिकारी मौजूद रहे। संवाद