फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lakhimpur Kheri News ›   Sama fastened cultural performers on stage

सांस्कृतिक मंच पर कलाकारों ने बांधा समां

Fri, 29 Apr 2016 10:36 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, लखीमपुर खीरी
ब्यूरो/अमर उजाला, लखीमपुर खीरी Updated Fri, 29 Apr 2016 10:36 PM IST
विज्ञापन
 Sama fastened cultural performers on stage
चैती मेला - फोटो : अमर उजाला
सांस्कृतिक मंच पर कलाकारों ने बांधा समां
विज्ञापन

चैती मेले का समापन, पूरी रात डटे रहे दर्शक, पांच लोगों को मिला गोला भूषण सम्मान

गोला गोकर्णनाथ में ऐतिहासिक चेती मेला का भव्य समारोह के साथ समापन हो गया। सांस्कृतिक मंच पर स्मारिका विमोचन, पुरस्कार वितरण एवं सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन किया गया। नगर में पांच लोगों को गोला भूषण से सम्मानित किया गया। 
चैती मेला के सांस्कृतिक मंच पर भाजपा  नगर संयोजक आनंद प्रकाश शुक्ल की अध्यक्षता में हुए मेला चैती के समापन पर सांस्कृतिक कार्यक्रमों का शुभारंभ मुख्य अतिथि संयोजक भाजपा एवं प्रदेश प्रभारी संजय जोशी और नगर पालिका परिषद की अध्यक्ष मीनाक्षी अग्रवाल ने दीप जलाकर किया। संचालन मनोज श्रीवास्तव एडवोकेट ने किया।
विज्ञापन

बच्चन म्यूजिकल ग्रुप के तत्वावधान में टी-सीरीज कलाकार मिस सुनीता कपूर ने गणेश वंदना से कार्यक्रम शुरू हुआ। जूनियर राजू श्रीवास्तव ने दर्शकों को खूब हंसाया। उत्तराखंड हल्द्वानी के कलाकारों सोनू बख्शी, हिना मेहता, हिना, भावना, अरुण, सुमित, कृष्णा, राहुल सांवरा ने विभिन्न कार्यक्रम प्रस्तुत कर दर्शकों को मंत्रमुग्ध कर दिया। मेरठ की सुनीता कपूर ने मेरे महबूब कयामत होगी, तू की जाने प्यार मेरा लेडीज और जेंटस आवाज में गाकर खूब तालियां बटोरीं। हास्य कलाकार अरशद खान ने संचालन किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

इनकी रही मौजूदगी
इस मौके पर आशा देवी प्रजापति, इमरान मलिक, आनंद सोनी, रामजी रस्तोगी, मनोरमा देवी, आशीष अवस्थी, काशी विश्वनाथ तिवारी, सायरा बानो, प्रेमप्रकाश पाठक, अरविन्द कुमार, रविशंकर, रितेश, अशोक मिश्र, श्रेष्ठ रस्तोगी आदि मौजूद रहे।
स्मारिका का हुआ विमोचन
गोला गोकर्णनाथ। ऐतिहासिक चैती मेला की समापन बेला में सांस्कृतिक मंच पर अतिथियों ने मेला की स्मारिका का विमोचन कर संपादन मंडल के संत कुमार वाजपेयी, डॉ वेदप्रकाश अग्निहोत्री, रामकुमार गुप्ता, मधुकर शैदाई, प्रदीप त्रिवेदी, नंदीलाल निराश, इशहाक अली, रामऔतार यादव को सम्मानित किया।
इन्हें मिला गोला भूषण सम्मान
रक्तदान कार्यों के क्षेत्र में जितेन्द्र कुमार गट्टानी और सामाजिक कार्य के लिए अरविन्द गुप्ता रामजी, शिक्षा के क्षेत्र में आदर्श दीक्षित, पर्यावरण/गौरैया संरक्षण कार्य में आरिफ जिया (मोनू राजा), शिक्षा के क्षेत्र में पीयूष गुप्ता की अनुपस्थिति में उनके माता पिता को, शिक्षा के क्षेत्र में डॉ वेदप्रकाश अग्निहोत्री को चैती मेला 2016 गोला भूषण से नवाजा गया।
ये हुए सम्मानित
गोला गोकर्णनाथ। छोटी काशी के ऐतिहासिक चैती मेला में सांस्कृतिक मंच पर मुख्य अतिथि के साथ आए विशिष्ट अतिथि समर प्रताप सिंह, राजेश्वर सिंह, घनश्याम वर्मा के साथ नगर में शिक्षा के क्षेत्र में अग्रणी प्रो रामऔतार विश्वकर्मा, प्रबंधक गुरु हरिकिशन डिग्री कॉलेज परमेंद्रपाल सिंह, रामकुमार शुक्ला, रामनरेश शुक्ला और हाजी हाफिज मोहम्मद हुसेन अंसारी उर्फ शकील, हाजी कुतुबद्दीन को पालिका अध्यक्ष मीनाक्षी अग्रवाल और सदस्य एवं समाजसेवी वरुण अग्रवाल ने स्मृति चिह्न देकर सम्मानित किया। 

दो दिन बढ़ा मेला
गोला गोकर्णनाथ। पालिका अध्यक्ष ने सदस्यों, व्यापारियों और जनता की मंशा के अनुरूप दो दिन मेला बढ़ाने का निर्णय किया। जिस पर पूरा पंडाल तालियों की गड़गड़ाहट से गूंज उठा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed