फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lakhimpur Kheri News ›   Saloni, Sadia and Dipanshi topped in various competitions

विभिन्न प्रतियोगिताओं में सलोनी, सादिया और दीपांशी रहीं अव्वल

Thu, 26 May 2022 12:47 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Thu, 26 May 2022 12:47 AM IST
विज्ञापन
Saloni, Sadia and Dipanshi topped in various competitions
मेहंदी दिखाती बालिकाएं।
लखीमपुर खीरी। बुधवार को जीजीआईसी में छात्राओं के बीच मेहंदी, सुई-धागा एवं कुर्सी दौड़ प्रतियोगिता हुई। सुई-धागा प्रतियोगिता में सलोनी, मेहंदी में सादिया और कुर्सी दौड़ में दीपांशी प्रजापति ने प्रथम स्थान हासिल किया।
विज्ञापन

विजयी छात्राओं को प्रधानाचार्य डॉ. शालिनी दुबे ने पुरस्कार देकर सम्मानित किया। इस दौरान शिक्षिका अनीता राना, शशिप्रभा तिवारी, सोनी, मुद्रिका मिश्रा, ताइक्वांडो कोच आबिदा सहित समस्त स्टाफ मौजूद रहा। संवाद
विज्ञापन


बच्चे सीख रहे योग और शिष्टाचार
गोला गोकर्णनाथ। क्षेत्र के स्कॉरवेल इंटरनेशनल स्कूल में सात दिवसीय व्यक्तित्व विकास कार्यशाला शुरू की गई है। इसमें बच्चों को योग, स्वच्छता, शिष्टाचार और परोपकार की शिक्षा दी जा रही है। इस मौके पर प्रबंधक सत्यनारायण वर्मा, डायरेक्टर मुकेश सिंह, राजेश साहनी, रजत साहनी, प्रधानाचार्य अनिल त्रिवेदी आदि मौजूद रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन


समर कैंप के तीसरे दिन हुईं खेल प्रतियोगिताएं
मोहम्मदी। टीपीआर एस एजूकेशन इंस्टीट्यूट में समर कैंप के तीसरे दिन विभिन्न खेल प्रतियोगिताएं हुईं। इसमें प्री प्राइमरी वर्ग में जलेबी रेस हुई। जूनियर वर्ग में क्राफ्ट मेकिंग, पेंटिंग, पॉट मेंकिंग में बच्चों ने भाग लिया। स्कूल के प्रबंधक आनंद कुमार गुप्ता एडवोकेट ने बच्चों का उत्साहवर्धन किया। संवाद


स्वामी रामाश्रम विद्या मंदिर के मेधावी पुरस्कृत
गोला गोकर्णनाथ। लक्ष्मी नगर मोहल्ला स्थित स्वामी रामाश्रम विद्या मंदिर के मेधावी विद्यार्थियों को समारोह पूर्वक पुरस्कृत किया। मुख्य अतिथि द्वारिका प्रसाद रस्तोगी, पूर्व प्रवक्ता संत कुमार बाजपेई ने राशि प्रजापति, अंकित अवस्थी, रोहित सोलंकी, गीतांजलि, कृष्णा सोलंकी, शोभित कुमार, अंजली देवी, पवन राज, राममिलन, अर्पित राज, रितीश कुमार आदि मेधावियों को मेडल पहनाकर पुरस्कृत किया गया। प्रधानाचार्य विमलेश कुमार मिश्र, प्रबंधक नीरज मिश्रा, डॉ. उमेश चंद्रगुप्त, स्नेहा मिश्रा, विनीत सिंह भदौरिया आदि मौजूद रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed