फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lakhimpur Kheri News ›   Sale of liquor in grocery store, women's ruckus

परचून की दुकान में शराब की बिक्री, महिलाओं का हंगामा

Mon, 10 Apr 2017 12:00 AM IST
लखीमपुर खीरी
लखीमपुर खीरी Updated Mon, 10 Apr 2017 12:00 AM IST
विज्ञापन

विज्ञापन


 लाठी-डंडे और झाडू़ लेकर सड़क पर उतरी महिलाएं, किया प्रदर्शन
परचून दुकान से शराब बेचे जाने पर महिलाओं का गुस्सा फूट पड़ा। रविवार को गांव की गुस्साई महिलाओं ने लाठी-डंडे और झाड़ू लेकर दुकान के सामने जोरदार प्रदर्शन करते हुए शराब की दुकान बंद करवाने की मांग की। सूचना पर पहुंची बांकेगंज पुलिस ने महिलाओं को समझा-बुझाकर शांत करते हुए दुकान हटवाने का आश्वासन दिया।

ब्लाक की ग्राम पंचायत ग्रंट नंबर 11 के मजरा बाबूपुर में प्राथमिक और उच्च प्राथमिक स्कूल के बगल में परचून की दुकान के साथ खुली देशी शराब की दुकान पर महिलाओं ने जोरदार हंगामा कर दुकान हटाने की मांग की। महिलाओं का कहना है कि परचून की दुकान में शराब बिक्री से बच्चों पर बुरा असर पड़ता है। साथ ही वहां नशे में चूर शराबी परचून का सामान लेने जाने वाली महिलाओं को देखकर फब्तियां कसते हैं। महिलाओं रागिनी देवी, नीलम देवी आदि ने कहा कि देशी शराब की दुकान बस्ती और स्कूल के पास है, इससे सामाजिक सौहार्द बाधित होता है और यह प्रदेश सरकार के मानकों के विपरीत है। हाथों में लाठी-डंडे और झाड़ूू लिए गुस्साई महिलाओं को देख सेल्समैन दुकान में ताला डालकर खिसक लिया।
विज्ञापन



मामला संज्ञान में आया है। बाबूपुर गांव में स्कूल के पास खुली मधुशाला को हटवा कर लाइसेंसी से दुकान दूसरी जगह खोलने के निर्देश दिए गए है।
अतुल कुमार श्रीवास्तव, जिला आबकारी अधिकारी, खीरी।
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed