{"_id":"6a3acb9473fdfba9a309e445","slug":"salary-of-four-village-secretaries-withheld-for-negligence-in-development-works-lakhimpur-news-c-120-1-lkh1011-178239-2026-06-23","type":"story","status":"publish","title_hn":"Lakhimpur Kheri News: विकास कार्यों में लापरवाही पर चार ग्राम सचिवों का वेतन रोका","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Lakhimpur Kheri News: विकास कार्यों में लापरवाही पर चार ग्राम सचिवों का वेतन रोका
Tue, 23 Jun 2026 11:38 PM IST
बरेली ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, लखीमपुर खीरी
संवाद न्यूज एजेंसी, लखीमपुर खीरी
Updated Tue, 23 Jun 2026 11:38 PM IST
विज्ञापन
लखीमपुर खीरी। ग्राम पंचायतों में विकास कार्यों के लिए उपलब्ध धनराशि का समय पर उपयोग न करने और समीक्षा बैठक से अनुपस्थित रहने पर जिला पंचायत राज अधिकारी (डीपीआरओ) ने चार ग्राम सचिवों का वेतन तत्काल प्रभाव से रोकते हुए उनसे स्पष्टीकरण तलब किया है।
वित्तीय वर्ष 2025-26 में 15वें वित्त आयोग के तहत ग्राम पंचायतों को विकास कार्यों के लिए धनराशि उपलब्ध कराई गई थी, लेकिन कई पंचायतों में राशि खर्च नहीं की गई। मंगलवार की समीक्षा में यह स्थिति सामने आने पर कार्रवाई की गई।
रमियाबेहड़ ब्लॉक की ग्राम पंचायत अभयपुर में करीब 12 लाख रुपये खर्च न होने पर सचिव रामनिवास का वेतन रोका गया। इसी ब्लॉक की दरेरी ग्राम पंचायत में लगभग आठ लाख रुपये और सिसैया ग्राम पंचायत में करीब पांच लाख रुपये अव्यय रहने पर सचिव राममिलन के विरुद्ध भी कार्रवाई हुई।
विज्ञापन
पसगवां ब्लॉक की नवागांव ग्राम पंचायत में करीब साढ़े चार लाख रुपये खर्च न होने पर सचिव सरोज तथा मितौली ब्लॉक की खानाखेड़ा ग्राम पंचायत में करीब साढ़े पांच लाख रुपये शेष रहने पर सचिव धर्मेंद्र का वेतन भी रोक दिया गया।
-- -- -- -- -- -- -
धनराशि का समयबद्ध उपयोग करने के लिए कई बार निर्देश दिए गए थे। इसके बावजूद संबंधित सचिवों ने न राशि खर्च की और न ही समीक्षा बैठक में उपस्थिति दर्ज कराई। विभागीय कार्रवाई करते हुए उनका वेतन रोका गया है और स्पष्टीकरण मांगा गया है।
-विशाल सिंह, डीपीआरओ