फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lakhimpur Kheri News ›   Salary of four people including CDPO stopped due to negligence

Lakhimpur Kheri News: लापरवाही पर सीडीपीओ समेत चार लोगों का रोका वेतन

Fri, 09 May 2025 11:55 PM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Fri, 09 May 2025 11:55 PM IST
विज्ञापन
Salary of four people including CDPO stopped due to negligence
लखीमपुर खीरी। यूनिसेफ के आंकड़ों में आंगनबाड़ी केंद्रों पर पंजीकृत बच्चों का वजन, लंबाई के आंकड़े पोषण ट्रैकर एप से भिन्न मिले। वहीं लाभार्थियों का आधार सत्यापन तो 99 प्रतिशत से अधिक था, लेकिन मोबाइल वेरिफिकेशन नहीं किया गया।
विज्ञापन

जिला पोषण समिति की बैठक में समीक्षा के बाद सीडीओ अभिषेक कुमार ने सीडीपीओ, सुपरवाइजर का वेतन रोकने के साथ जिला समन्वयक व ब्लॉक समन्वयकों का मानदेय रोकने का निर्देश दिया है।
विज्ञापन

साथ ही आंकड़े ठीक न मिलने पर 23 कार्यकर्ताओं का भी मानदेय रोका गया है। बता दें कि पोषण ट्रैकर एप पर आंगनबाड़ी केंद्र पर पंजीकृत महिलाओं, बच्चों का डाटा दर्ज किया जाता है। हर महीने शून्य से पांच साल तक के बच्चों का वजन व लंबाई माप कर दर्ज करनी होती है। यूनिसेफ इसका सत्यापन करती है।
विज्ञापन
विज्ञापन

जिला पोषण समिति की बैठक में सीडीओ अभिषेक कुमार ने पोषण ट्रैकर एप पर दर्ज आंकड़ों की समीक्षा की तो पता चला कि पोषण ट्रैकर एप पर दर्ज लाभार्थियों का आधार सत्यापन 99 प्रतिशत से अधिक है, लेकिन मोबाइल सत्यापन करीब 70 प्रतिशत का ही मिला।

सीडीओ ने सीडीपीओ, सुपरवाइजरों का वेतन और जिला समन्वयक व ब्लॉक समन्वयकों का मानदेय रोकने का निर्देश दिया। वहीं, बच्चों का पूरा विवरण ई-कवच एप पर दर्ज कराने को कहा। जिला कार्यक्रम अधिकारी भारत प्रसाद ने बताया कि जिन कार्यकर्ताओं ने बच्चों का वजन व लंबाई सही नहीं दर्ज की है, उनका मानदेय रोका जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed