फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lakhimpur Kheri News ›   Salary not received for two months, health workers demonstrated

Lakhimpur Kheri News: दो माह से नहीं मिला वेतन, स्वास्थ्य कर्मियों ने किया प्रदर्शन

Wed, 05 Jul 2023 12:11 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Wed, 05 Jul 2023 12:11 AM IST
विज्ञापन
Salary not received for two months, health workers demonstrated
​जिला अस्पताल में प्रदर्शन करते स्वास्थ कर्मी
ओयल। मई और जून का वेतन न मिलने से नाराज जिला अस्पताल के स्वास्थ्य कर्मियों ने मंगलवार को कार्य बहिष्कार कर दिया। इससे अस्पताल का काम करीब दो घंटे प्रभावित रहा। मेडिकल कॉलेज के प्रधानाचार्य और जिला अस्पताल के सीएमएस से आश्वासन मिलने के बाद ही अस्पताल का कार्य शुरू हो सका। तब जाकर मरीजों ने राहत की सांस ली है।
विज्ञापन

जिला अस्पताल के डॉक्टर एवं अन्य स्टाफ को न तो मई का वेतन मिला है और न ही जून माह का। इससे नाराज डॉक्टर, स्टाफ नर्स सहित अन्य स्वास्थ्य कर्मियों ने मंगलवार सुबह कार्य बहिष्कार का ऐलान कर नारेबाजी करनी शुरू कर दी। पर्चा काउंटर से लेकर ओपीडी बंद होने से मरीज परेशान हो उठे। कार्यबहिष्कार की सूचना मिलते ही जिला अस्पताल से लेकर मेडिकल कॉलेज प्रशासन में खलबली मच गई।
विज्ञापन

एमसीएच विंग पहुंचकर मेडिकल कॉलेज के प्राचार्य डॉ. शैलेश गोयल एवं जिला अस्पताल के सीएमएस डॉ. आईकेराम चंदानी ने डॉक्टर आदि से वार्ता की। उन्होंने आश्वासन दिया कि चतुर्थ श्रेणी कर्मियों को दो माह का, नर्सेज व फार्मासिस्कों को एक माह का वेतन कुछ ही दिनों में मिल जाएगा, लेकिन डॉक्टरों को वेतन शासन से बजट मिलने के बाद ही मिल सकेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

प्रधानाचार्य से आश्वासन मिलने के बाद डॉक्टरों व कर्मचारियों ने काम शुरू कर दिया। ओपीडी के साथ दवा एवं पर्चा काउंटर के खुलते ही मरीज व तीमारदारों ने राहत की सांस ली। राज्य कर्मचारी संयुक्त परिषद के नेतृत्व में सभी संवर्ग के लोग मौजूद रहे। इसमें डॉ. आरएस मधौरिया, डॉ. संतोष मिश्र, फार्मासिस्ट संघ के अध्यक्ष एके कनौजिया, अनिल कुमार वर्मा, नर्सेज संघ के रमाकांत पांडेय, मंत्री रजनी मसीह, महंत सिंह, राजेंद्र कुमार मिश्र, राहुल राज, अवधेश वर्मा, अरविंद कुमार वर्मा आदि मौजूद रहे।

जिला अस्पताल में प्रदर्शन करते स्वास्थ कर्मी

जिला अस्पताल में प्रदर्शन करते स्वास्थ कर्मी

जिला अस्पताल में प्रदर्शन करते स्वास्थ कर्मी

जिला अस्पताल में प्रदर्शन करते स्वास्थ कर्मी

जिला अस्पताल में प्रदर्शन करते स्वास्थ कर्मी

जिला अस्पताल में प्रदर्शन करते स्वास्थ कर्मी

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed