फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lakhimpur Kheri News ›   Safety training school teachers will be seven hundred

सात सौ शिक्षकों को दिया जाएगा स्कूल सेफ्टी प्रशिक्षण

Fri, 15 Jul 2016 11:32 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो-लखीमपुर खीरी।
अमर उजाला ब्यूरो-लखीमपुर खीरी। Updated Fri, 15 Jul 2016 11:32 PM IST
विज्ञापन
Safety training school teachers will be seven hundred
टीचर - फोटो : अमर उजाला
- 200 स्कूलों से चुने जाएंगे शिक्षक, 18 जुलाई से होगा शुरू
विज्ञापन

आपदा प्रबंधन के लिए जिले में संचालित नेशनल स्कूल सेफ्टी प्रोग्राम के तहत जिले के चयनित 200 स्कूलों के 700 शिक्षकों को तीन दिवसीय आवासीय प्रशिक्षण 18 जुलाई से तीन दिसंबर तक दिया जाएगा। एडीएम एसपी सिंह ने बताया प्रशिक्षण मास्टर ट्रेनर्स निर्धारित तिथियों में 10 बजे से पांच बजे तक देंगे। 
उन्होंने बताया कि डीआईओएस द्वारा चयनित विद्यालयों में से 430 टीचर्स को बेसिक शिक्षा के अंतर्गत चयनित स्कूलों में से 220 टीचर्स तथा जिला समाज कल्याण अधिकारी द्वारा चिह्नित चार स्कूलों के 50 अध्यापकों को इन तिथियों में प्रशिक्षण प्राप्त करने के लिए टीचर्स का नामांकन डीआईओएस, बीएसए और जिला समाज कल्याण अधिकारी अपने स्तर से करेंगे। चयनित टीचर्स को प्रशिक्षण की तिथियों से अवगत कराते हुए प्रशिक्षण प्राप्त करने के लिए निर्देशित करेंगे। 
विज्ञापन

एडीएम एसपी सिंह ने बताया कि प्रशिक्षण कार्यक्रम में सम्मलित प्रशिक्षकों के लिए नाश्ता, खाना तथा रहने की व्यवस्था है। इस कार्यक्रम में जिले के आठ मास्टर प्रशिक्षक निर्धारित टाइम टेबिल के अनुसार उपस्थित रहकर प्रशिक्षण प्रदान करेंगे। प्रशिक्षण प्राप्त करने के लिए नामित टीचर्स तीन दिवसीय आवासीय प्रशिक्षण प्राप्त करेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed