{"_id":"671dc83abc298bab97207c0b11d81ce1","slug":"safety-inspector-for-the-troubled-cop-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"दरोगा की सलामती के लिए पुलिसकर्मी परेशान ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दरोगा की सलामती के लिए पुलिसकर्मी परेशान
सिकंद्राबाद
Updated Fri, 20 Mar 2015 10:58 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जिले के चार थानों हैदराबाद, मितौली, गोला और फरधान की सीमाओं से सटी नीमगांव थाने की संवेदनशील पुलिस चौकी सिकंद्राबाद के इंचार्ज अच्छेलाल सरोज पिछले कई दिनों से नदारद हैं। उनका चौकी के सिपाहियों और महकमे के अधिकारियों से कोई संपर्क नहीं हो पा रहा है। इससे थाने और चौकी के पुलिसकर्मी इंचार्ज की सलामती के लिए काफी परेशान हैं।
एसओ बृजेंद्र सिंह यादव का कहना है कि सिकंद्राबाद चौकी इंचार्ज अच्छेलाल सरोज ने 12 मार्च को जीडी में बीमारी का तस्करा डाला है, लेकिन कई बार फोन करने के बाद भी उनसे कोई संपर्क नहीं हो पा रहा है। वहीं चौकी के सिपाहियों का कहना है कि शुरू में उनके मोबाइल की घंटी बज रही थी, लेकिन अब तो मोबाइल भी स्विच ऑफ बता रहा है। चौकी इंचार्ज के नदारद होने से सिर्फ पुलिसकर्मी ही नहीं परेशान हैं, बल्कि क्षेत्र के फरियादी भी दिक्कतों का सामना कर रहे हैं। सिकंद्राबाद चौकी क्षेत्र में 18 राजस्व गांव और 40 से अधिक मजरे हैं। जहां आए दिन छोटी-बड़ी घटनाएं होती रहती हैं। वहीं चार थानों की सीमा से सटी होने के कारण भी चौकी क्षेत्र संवेदनशील माना जाता है। नीमगांव थाने में महज एक उपनिरीक्षक की तैनाती होने के कारण चौकी क्षेत्र का प्रभार भी किसी को नहीं सौंपा गया है। ऐसे में चौकी पर फरियाद लेकर पहुंचने वाले लोगों को बेवजह 10 से 15 किलोमीटर की दूरी तय कर नीमगांव थाने के चक्कर काटने पड़ रहे हैं।
एएसपी कुंवर ज्ञानंजय सिंह ने बताया कि बीमार होने पर पुलिसकर्मी तस्करा डालकर जा सकता है, लेकिन अगर जरूरत पड़ने पर संबंधित पुलिसकर्मी से संपर्क नहीं हो पा रहा या वह खुद संपर्क नहीं कर रहा, यह गंभीर बात है। इसकी जांच कराई जाएगी।