{"_id":"5a560a804f1c1b346f8b6004","slug":"safe-children-from-cold","type":"story","status":"publish","title_hn":"बच्चों को बचाएं बर्फीली हवा के झोंको से ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बच्चों को बचाएं बर्फीली हवा के झोंको से
न्यूज डेस्क, अमर उजाला,लखीमपुर खीरी
Updated Wed, 10 Jan 2018 06:13 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
लगातार हो रही कड़ाके की ठंड बच्चों पर भारी पड़ रही है। मंगलवार रात से लेकर बुधवार तक कोल्ड डायरिया और निमोनिया से पीड़ित छह बच्चे जिला अस्पताल के बच्चा वार्ड में भर्ती हुए हैं। जिले के प्रत्येक अस्पताल में सर्दी के कारण बीमार हुए बच्चों की संख्या बढ़ गई हैं। कड़ाके की ठंड बच्चों के लिए काफी नुकसान देह साबित हो रही है। गलन भरी सर्दी से निमोनिया, कोल्ड डायरिया बच्चों पर कहर बरपा रहा है। संक्रमण और ठंड की चपेट में आने से बच्चे उल्टी दस्त के शिकार हो रहे हैं। कोल्ड डायरिया से पीड़ित होने पर रामापुर निवासी रमेश सिंह ने अपने पुत्र शिवा(1.5), रामापुर निवासी पंकज कुुमार ने पुत्र अंशुल(3), गोटैया बाग निवासी भानू ने पुत्री रानी(5), नकहा निवासी मुनव्वर अली ने पुत्र अरमान(6), आवास विकास कॉलोनी निवासी देवेंद्र दीक्षित ने पुत्र कान्हा(5), बेहजम निवासी शत्रोहन ने पुत्र अनुपम(8) को जिला अस्पताल में बच्चा वार्ड में भर्ती कराया है।
ठंड और संक्रमण से बढ़ रही समस्या
ठंड की चपेट में आने से बच्चों को उल्टी दस्त की शिकायत हो जाती है। ऐसे मौसम में रोटा वायरस सहित अन्य संक्रमण तेजी से फैलते हैं। इससे बच्चे सर्दी, जुकाम, निमोनिया और उल्टी दस्त की चपेट में आ जाते हैं। ऐसे में उनके शरीर में पानी की कमी न हो, इसलिए ओआरएस का घोल देते रहना चाहिए। वहीं संक्रमण से बचाने के लिए बच्चों को फल व सब्जियों का सूप बनाकर पिलाना चाहिए। गुड़ का सेवन भी बच्चों को ठंड से बचाने में फायदेमंद है।
डॉ. आरके वर्मा वरिष्ठ बाल रोग विशेषज्ञ, जिला अस्पताल
यह रखें सावधानी
1. बच्चों को घर से बाहर न निकलने दें।
2. बच्चों को कैप और जूते मोजे और गर्म कपड़े पहनाकर रखें।
3. ठंडे पानी और खाने वाली ठंडी चीजों से दूर रखें।
4. बच्चों की साफ सफाई पर विशेष ध्यान दें।
5. खासी जुकाम के मरीजों से बच्चों को दूर रखें।
6. बच्चों में समस्या होने पर स्वयं दवा न देकर डॉक्टर को दिखाएं।
7. बच्चों को पोषण युक्त भोजन दें, जिससे उसकी रोग प्रतिरोधक क्षमता में बढ़ावा हो।
8. बच्चों को अचानक सर्दी से गर्मी में और गर्मी से ठंड में ले जाने से बचें।