फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lakhimpur Kheri News ›   Sadhu body found hanging from tree at ashram in Lakhimpur Kheri

Lakhimpur Kheri News: धर्मस्थल पर पेड़ से लटका मिला साधु का शव, हत्या की आशंका

Sun, 26 Mar 2023 05:12 PM IST
मुकेश कुमार संवाद न्यूज एजेंसी, लखीमपुर खीरी
संवाद न्यूज एजेंसी, लखीमपुर खीरी Published by: मुकेश कुमार Updated Sun, 26 Mar 2023 05:12 PM IST
सार

मैगलगंज क्षेत्र के रहजनिया गांव में हाईवे किनारे जिंद बाबा स्थान के पास रविवार को साधु का शव संदिग्ध अवस्था में पेड़ से लटकता मिला। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।

विज्ञापन
Sadhu body found hanging from tree at ashram in Lakhimpur Kheri
घटनास्थल पर जांच करती पुलिस - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

लखीमपुर खीरी के मैगलगंज के रहजनिया गांव में हाईवे किनारे जिंद बाबा स्थान के पास साधु का शव संदिग्ध अवस्था में पेड़ से लटका मिला। पुलिस ने शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। एएसपी नेपाल सिंह ने भी मौका मुआयना किया। आसपास के लोगों ने हत्या की आशंका जताई है। 

विज्ञापन


मैगलगंज कोतवाली के रहजनिया गांव में हाईवे किनारे स्थित जिंद बाबा के स्थान के पास ही रह रहे 60 वर्षीय साधू चंदन गिरी का शव रविवार सुबह संदिग्ध अवस्था में पेड़ से लटका मिला। सुबह ग्रामीणों ने शव लटकते देख पुलिस को सूचना दी। 
विज्ञापन


ग्रामीणों के अनुसार जिंद बाबा के स्थान पर चंदन गिरी और साध्वी मिथिलेश गिरी करीब 21 वर्ष से आश्रम बनाकर रह रहे थे। चार पांच दिन पहले साध्वी वैष्णो देवी यात्रा पर निकल गईं थीं। घटनास्थल पर इनका सामान कंबल, टूटा हुआ मोबाइल, गद्दा और टॉर्च इधर-उधर बिखरा पड़ा था। मैगलगंज पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए  भेज दिया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

लोग बोले- ऐसा लग रहा था मानो डाल पकड़ खड़े हों

चंदन गिरी का शव पेड़ से इस तरह लटक रहा था कि जैसे वह पेड़ की डाल पकड़ कर खड़े हों। इससे कई लोगों ने राम-राम भी किया, लेकिन जवाब न मिलने पर जब लोग पास पहुंचे तो उन्हें मृत पाया। मैगलगंज के एसएचओ दीपक राय ने बताया कि संदिग्ध अवस्था में शव लटका मिला है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।

मौके पर पहुंचे एडिशनल एसपी नेपाल सिंह ने बताया कि साधु के पेड़ पर लटकने की सूचना पर एसएचओ समेत पुलिस बल मौके पर पहुंचा था। प्रथम दृष्टया आत्महत्या लग रही है, लेकिन शव की स्थिति देखकर अन्य कारणों की भी जांच की जा रही है। प्रभारी एसओ मैगलगंज को हर बिंदु पर जांच करने के लिए कहा गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed