फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lakhimpur Kheri News ›   Sadar MLA said from the stage - I drink alcohol... not anyone's blood

Lakhimpur Kheri News: मंच से बोले सदर विधायक- शराब पीता हूं... किसी का खून नहीं

Fri, 04 Oct 2024 01:28 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Fri, 04 Oct 2024 01:28 AM IST
विज्ञापन
Sadar MLA said from the stage - I drink alcohol... not anyone's blood
लखीमपुर खीरी। सदर भाजपा विधायक योगेश वर्मा एक बार फिर विवाद में फंसते नजर आ रहे हैं। बुधवार रात विलोबी मेमोरियल में आयोजित कवि सम्मेलन में उन्होंने भरे मंच से कहा कि हां वह पीते हैं। सारे समाज के सामने पीते हैं, मगर उन्होंने किसी का खून नहीं पीया। विधायक की बातें सुनकर हर कोई हतप्रभ रह गया। इसी दौरान किसी ने उनका वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया।
विज्ञापन

कभी देर रात सदर कोतवाली में धरने पर बैठने तो कभी अतिक्रमण को लेकर संकटा देवी में हंगामे का केंद्र बनने और कभी रोडवेज पर जाम लगने को लेकर सुर्खियों में रहने वाले सदर विधायक योगेश वर्मा एक बार फिर नए विवाद का शिकार हो गए हैं। वायरल वीडियो में वह कवि डॉ. विष्णु सक्सेना से माइक हाथ में लेकर बोलते दिख रहे हैं। कुल एक मिनट 28 सेकेंड तक विधायक बोले। जब उन्होंने बोलना शुरू किया तो वह रुके ही नहीं।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि वह कभी नहीं बदले, वह जैसे हैं, सबके सामने हैं। वह एक खुली किताब की भांति सबके सामने हैं। उन्होंने कहा कि कोई व्यक्ति नहीं कह सकता कि विधायक योगेश वर्मा क्या है, क्या नहीं है। केवल एक आरोप है कि विधायक योगेश वर्मा शराबी हैं। उन्होंने कहा कि हां वह शराबी हैं, मगर पूरे जीवन में उन्होंने किसी का खून नहीं पिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

वह पीते हैं, मित्र मंडली में पीते हैं, सबके सामने बैठकर पीते हैं। उन्होंने कहा कि ये संसार है, उनकी मित्र मंडली हैं। उनके छात्र संघ के संस्कार हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed