फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lakhimpur Kheri News ›   Sadar MLA is not getting free from controversies

Lakhimpur Kheri News: विवादों से नहीं छूट रहा सदर विधायक का नाता

Wed, 12 Feb 2025 11:44 PM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Wed, 12 Feb 2025 11:44 PM IST
विज्ञापन
Sadar MLA is not getting free from controversies
सोमवार की रात संकटा देवी चौराहे पर कोतवाल के ऊपर भड़कते विधायक योगेश वर्मा। स्रोत: वीडियो ग्रैब
लखीमपुर खीरी। सदर विधायक योगेश वर्मा का विवादों से नाता नहीं छूट रहा है। थप्पड़ कांड तो कभी भरे मंच से खुद को शराबी कहने से सदर विधायक चर्चा में रहे। अब ताजा विवाद संकटा देवी चौराहे पर उनके जाम में फंसने के बाद हंगामा करने का जुड़ गया है, जिसमें शहर कोतवाल को विधायक द्वारा खरीखोटी सुनाए जाने का वीडियो भी सोशल मीडिया पर खूब वायरल हुआ।
विज्ञापन

सोमवार देर रात सदर विधायक किसी समारोह से वापस लौट रहे थे। तभी संकटा देवी चौराहे पर भारी जाम लगा मिल गया। जाम में विधायक की गाड़ी फंस गई। वहां कोई पुलिस कर्मी न देखकर विधायक का पारा चढ़ गया। उन्होंने एसपी को फोन कर मामले की जानकारी दी। काफी देर बाद भी कोई पुलिस कर्मी जाम खुलवाने नहीं पहुंचा तो विधायक और उनके समर्थकों ने हंगामा किया। इस हंगामे का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया।
विज्ञापन

उधर जब शहर कोतवाल अंबर सिंह मौके पर पहुंचे तो विधायक ने उनको भी खूब खरी-खोटी सुनाई। विधायक ने शहर कोतवाल से जो कहा, उसमें अक्तूबर 2024 में हुए थप्पड़ कांड का दर्द भी झलका। विधायक ये कहते नजर आए कि ये योगेश वर्मा वाला थप्पड़ कांड नहीं है... इस दौरान का वीडियो भी सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

यह कोई पहला मामला नहीं है। इससे पहले भी सदर विधायक कई बार पुलिस की कार्यशैली को लेकर कोतवाली में धरना देने, जाम के कारण सड़क पर हंगामा करने के कारण चर्चा में रहे हैं।

-------------------------
संकटा देवी चौराहे पर सोमवार रात जाम लगा था। वहां पुलिस नहीं थी। एसपी को फोन करने के बाद भी कोई मौके पर नहीं आया, जिससे जाम खुल सके। मैं गाड़ी से नीचे उतर गया। किसी के साथ मारपीट नहीं की। हालांकि जब शहर कोतवाल आए तो उनसे नाराजगी जताई।

योगेश वर्मा, सदर विधायक
---------------------------


सदर विधायक से जुड़े रहे ये चर्चित मामले

अप्रैल 2021 में नकहा ब्लॉक में बीडीसी के नामांकन के दौरान ब्लॉक प्रमुख पवन गुप्ता और उनके भाई संजय गुप्ता से विवाद और धक्का-मुक्की का मामला। वीडियो सोशल मीडिया पर खूब वायरल हुआ था।

दो अक्तूबर 2024 को शहर के विलोबी मैदान में चल रहे कवि सम्मेलन के मंच से विधायक ने खुद को ही शराबी कह डाला।

नौ अक्तूबर 2024 को अर्बन कोऑपरेटिव बैंक की प्रबंध समिति के सदस्यों के नामांकन की प्रक्रिया के दौरान सदर विधायक को जिला अधिवक्ता संघ के तत्कालीन अध्यक्ष अवधेश सिंह ने थप्पड़ जड़ दिया था।

16 दिसंबर 2024 को सदर विधायक लखनऊ में मौजूद रहने के बाद भी विधानसभा के शीतकालीन सत्र में नहीं शामिल हुए थे। मामले में उनका थप्पड़ कांड में कार्रवाई न होने से आहत होने का बयान सामने आया था। मामला चर्चा में रहा था।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed