{"_id":"6a7cb0ee9c4227688a04119d","slug":"sadar-mla-furious-over-doctors-behaviour-video-goes-viral-lakhimpur-news-c-120-1-lkh1008-182368-2026-08-12","type":"story","status":"publish","title_hn":"Lakhimpur Kheri News: डाॅक्टर के व्यवहार पर भड़के सदर विधायक, वीडियो वायरल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Lakhimpur Kheri News: डाॅक्टर के व्यवहार पर भड़के सदर विधायक, वीडियो वायरल
Wed, 12 Aug 2026 11:14 PM IST
बरेली ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, लखीमपुर खीरी
संवाद न्यूज एजेंसी, लखीमपुर खीरी
Updated Wed, 12 Aug 2026 11:14 PM IST
विज्ञापन
ओयल। कोतवाली सदर क्षेत्र के भंसड़िया गांव निवासी योगेश पुत्र सर्वेश कुमार सड़क हादसे में घायल हो गए। उन्हें मंगलवार शाम करीब चार बजे जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया। देर रात करीब 12:30 बजे सदर विधायक योगेश वर्मा उनका हाल जानने अस्पताल पहुंचे।
विधायक के पहुंचने पर ड्यूटी पर मौजूद डाॅ. अरविंद वर्मा समेत अन्य स्टाफ कुर्सियों से उठ गया, जबकि जूनियर डाॅक्टर जावेद बैठे रहे। विधायक ने पहले मरीज का हाल जाना और इसके बाद डाॅ. जावेद से उनका नाम और पद पूछा। उनके बैठे रहने पर विधायक नाराज हो गए। घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल है।
वायरल वीडियो में विधायक अपने परिवार में कई डॉक्टर होने की बात कहते हुए अस्पताल की व्यवस्थाओं पर भी नाराजगी जताते दिखाई दे रहे हैं। वहीं जेआर डाॅ. जावेद ने बताया कि विधायक के आने के समय वह बुखार के मरीज के तीमारदार से उसका नाम-पता पूछने में व्यस्त थे, इसलिए उन्हें देख नहीं पाए।