फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lakhimpur Kheri News ›   RVNL officers arrived to see the work of railway electrification

रेल विद्युतीकरण का कार्य देखने पहुंचे आरवीएनएल के अफसर

Thu, 14 Apr 2022 11:38 PM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Thu, 14 Apr 2022 11:38 PM IST
विज्ञापन
RVNL officers arrived to see the work of railway electrification
बांकेगंज में रेल ब्रिज का जायजा लेते आरवीएनएल के अफसर।
छोटी नहर पर बने रेलवे ब्रिज पर कराए गए विद्युतीकरण का कार्य भी देखा
विज्ञापन

बांकेगंज। रेल विकास निगम (आरवीएनएल) के मुख्य परियोजना अधिकारी निश्चल श्रीवास्तव विभागीय अमले के साथ बृहस्पतिवार की सुबह टावर वैगन कार से बांकेगंज रेलवे स्टेशन पहुंचे।
उन्होंने यहां कराए गए रेल विद्युतीकरण कार्य के साथ ही सेक्शनिंग पोस्ट का निरीक्षण कर आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। 25 हजार वोल्ट करंट से प्रवाहित विद्युत लाइन समेत रेलवे स्टेशन पर कराए गए विद्युतीकरण का कार्य भी देखा। इस बीच उन्होंने छोटी नहर पर बने रेलवे ब्रिज पर कराए गए विद्युतीकरण कार्य को भी देखा। इसके बाद मुख्य परियोजना अधिकारी यहां से मैलानी के लिए रवाना हुए। जहां उन्होंने मैलानी यार्ड में साइडिंग का निरीक्षण किया।
विज्ञापन

रेल विकास निगम के प्रबंधक/ सेक्शन प्रभारी जगन्नाथ मिश्रा ने बताया कि मुख्य परियोजना अधिकारी बांकेगंज और मैलानी में रेल विद्युतीकरण कार्यों का जायजा लेने के बाद टावर वैगन कार से मैलानी-पूरनपुर और शाहगढ़ रेल खंड में चल रहे विद्युतीकरण कार्य का जायजा लिया। साथ ही रास्ते में पड़ने वाले सभी ब्रिजों और रेलवे स्टेशनों का निरीक्षण किया। प्रोजेक्ट मैनेजर आरडी यादव, परियोजना प्रबंधक हीरालाल मिश्रा समेत कार्यदायी संस्था कल्पतरू के इंजीनियर मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed